फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us impose much higher tariff on canada trump upset over not stopping drig trafficking

Canada: ट्रंप ने कनाडा पर लगाया 35 प्रतिशत टैरिफ, ड्रग तस्करी पर रोक नहीं लगाने से अमेरिकी राष्ट्रपति नाराज

Fri, 01 Aug 2025 11:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 01 Aug 2025 11:24 AM IST
सार

ट्रंप ने पहले धमकी दी थी कि अगर शुक्रवार तक कोई समझौता नहीं हुआ, तो वह कनाडा पर और भी ज्यादा टैरिफ लगा देंगे। कनाडा को ट्रंप द्वारा गुरुवार देर रात जारी की गई टैरिफ दरों की सूची में शामिल नहीं किया गया था।

विज्ञापन
us impose much higher tariff on canada trump upset over not stopping drig trafficking
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और कनाडाई पीएम कार्नी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका ने कनाडा पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कनाडा से आने वाले सामान पर अब 35 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति कनाडा से होने वाली ड्रग तस्करी को लेकर नाराज हैं। ऐसे में ट्रंप ने अवैध ड्रग्स पर सहयोग की कमी का हवाला देते हुए कनाडा से आने वाले सामानों पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


कनाडा से ट्रंप नाराज
नया टैरिफ शुक्रवार से प्रभावी है। इससे पहले ट्रंप ने कनाडा पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जिसे बढ़ाकर अब 35 प्रतिशत कर दिया गया है। व्हाइट हाउस की ओर से गुरुवार देर रात की गई घोषणा में कहा गया कि 'कनाडा, तस्करों, अपराधियों और अवैध ड्रग्स की तस्करी, जब्ती और रोकथाम के लिए पर्याप्त कदम उठाने में विफल रहा है।' ट्रंप ने पहले धमकी दी थी कि अगर शुक्रवार तक कोई समझौता नहीं हुआ, तो वह कनाडा पर और भी ज्यादा टैरिफ लगा देंगे। कनाडा को ट्रंप द्वारा गुरुवार देर रात जारी की गई टैरिफ दरों की सूची में शामिल नहीं किया गया था। ये आयात शुल्क 7 अगस्त से लागू होने वाले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Trump Tariffs: व्हाइट हाउस ने ट्रंप टैरिफ की नई सूची जारी की, इसमें भारत भी शामिल; लागू करने की तारीख भी टाली
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप व्यापार समझौतों के लिए बना रहे दबाव
कार्यकारी आदेश में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार और सुरक्षा समझौते करने के लिए कुछ व्यापारिक साझेदार देश सहमत हो गए हैं और कुछ सहमत होने के कगार पर हैं। यह व्यापार बाधाओं को स्थायी रूप से दूर करने और आर्थिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में अमेरिका के साथ तालमेल बिठाने के उनके ईमानदार इरादों का संकेत देता है। ट्रंप ने कहा, 'बातचीत में शामिल होने के बावजूद, कई व्यापारिक साझेदारों ने ऐसी शर्तें पेश की हैं जो, मेरे विचार से, हमारे व्यापारिक संबंधों में असंतुलन को दूर नहीं करती हैं या आर्थिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में अमेरिका के साथ पर्याप्त रूप से तालमेल बिठाने में विफल रही हैं।'


कनाडा पर हमलावर हैं ट्रंप
उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप, कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कह चुके हैं। कनाडा द्वारा फलस्तीन को राज्य की मान्यता देने पर भी ट्रंप ने नाराजगी जताई। गुरुवार को ट्रंप ने कहा कि कनाडा के फलस्तीनी राज्य को मान्यता देने से अमेरिका के लिए अपने पड़ोसी के साथ व्यापार समझौता करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। ट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापार घाटे पर भी चिंता जाहिर की। अमेरिका और कनाडा के बीच भी व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि ओटावा तभी कोई समझौता करेगा, जब यह समझौता कनाडा के लोगों में हित में हो। शुक्रवार की सुबह जारी एक बयान में कार्नी ने कहा कि, 'वे ट्रंप के कदमों से निराश हैं और उन्होंने कनाडा के निर्यात में विविधता लाने का संकल्प लिया।

सीमा सुरक्षा में भारी निवेश की ओर इशारा करते हुए कार्नी ने कहा, 'कनाडा अमेरिका के फेंटेनाइल आयात का केवल 1% हिस्सा है और इस मात्रा को और कम करने के लिए गहनता से काम चल रहा है।' कार्नी ने आगे कहा कि लकड़ी, स्टील, एल्युमीनियम और ऑटोमोबाइल सहित कुछ उद्योगों पर ज़्यादा असर पड़ेगा, लेकिन उनकी सरकार इस प्रभाव को कम करने और कनाडा में रोज़गार की रक्षा करने की कोशिश करेगी। ट्रंप द्वारा गुरुवार देर रात घोषित अन्य देशों पर टैरिफ दरों की सूची में कनाडा को शामिल नहीं किया गया था। ये आयात शुल्क 7 अगस्त से लागू होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed