Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zelenskyy Says Russia Preparing for Major Attack Putin Targets Ukraine Power Infrastructure

युद्ध: पुतिन के निशाने पर यूक्रेन का बिजली ढांचा, जेलेंस्की बोले- बड़े हमले की तैयारी कर रहा रूस

Thu, 26 Nov 2026 10:12 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 26 Nov 2026 10:12 PM IST
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि रूस बिजली ढांचे और जरूरी सेवाओं पर बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहा है। सर्दियों से पहले बिजली, पानी और गर्मी का संकट गहरा सकता है। दूसरी ओर, अमेरिकी मध्यस्थ जारेड कुशनर ने दावा किया कि पुतिन परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। क्या शांति वार्ता आगे बढ़ेगी या युद्ध का दायरा और फैल सकता है? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Zelenskyy Says Russia Preparing for Major Attack Putin Targets Ukraine Power Infrastructure
सर्दियों से पहले यूक्रेन पर रूस के हमले का खतरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच एक बार फिर बड़े हमले का खतरा मंडरा रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि रूस देश के बिजली ढांचे, परिवहन व्यवस्था और जरूरी सेवाओं को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा है। सर्दियां करीब आने के बीच यूक्रेन को डर है कि रूसी हमलों से आम लोगों के सामने बिजली, पानी और गर्मी का संकट खड़ा हो सकता है।

विज्ञापन


जेलेंस्की ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर बताया कि यूक्रेन की खुफिया जानकारी के मुताबिक रूस बड़े पैमाने पर नए हमले की तैयारी लगभग पूरी कर चुका है। उन्होंने कहा कि रूस लगातार बिजली सबस्टेशन, बिजली की बड़ी लाइनों और पूरे पावर ग्रिड को निशाना बना रहा है। रूस की ओर से रात में बैलिस्टिक मिसाइलों और 113 ड्रोन से हमला किया गया। इसके बाद यूक्रेन के छह क्षेत्रों में बिजली बहाल करने का काम चल रहा है। यूक्रेनी वायुसेना के मुताबिक, 20 जगहों पर हमले हुए। इनमें एक अपार्टमेंट इमारत को नुकसान पहुंचा, जबकि अस्पताल, खेल परिसर, दुकानों और पेट्रोल पंप पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन


क्या रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा?
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और रूस-यूक्रेन वार्ता में मध्यस्थ जारेड कुशनर ने दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करने पर सहमति जताई है। कुशनर ने कहा कि पुतिन ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनका परमाणु हथियार इस्तेमाल करने का इरादा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि लंबी बातचीत के बाद उन्हें लगता है कि पुतिन शांति चाहते हैं। हालांकि, कुशनर ने माना कि शांति किस शर्त पर होगी, यह बड़ा सवाल है। यूक्रेन के इलाके किसके नियंत्रण में रहेंगे, इस मुद्दे पर बातचीत अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति वार्ता में कहां फंसा है मामला?
कुशनर के मुताबिक, रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत में कुछ गतिरोध आ गया है। रूस चाहता है कि अमेरिका के साथ उसके संबंध नए सिरे से बेहतर हों और नाटो उसकी सीमाओं से दूर रहे। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी गुरुवार को कहा कि अमेरिका बातचीत में रूस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को समझ रहा है। रूस का आरोप है कि उसकी सीमाओं के पास सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया जा रहा है। वहीं, यूक्रेन और यूरोपीय नेता पुतिन पर समझौता नहीं करने और युद्ध जारी रखने का आरोप लगाते रहे हैं। इस युद्ध में बड़ी संख्या में सैनिक और हजारों यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच हमलों में क्या हुआ?

  • यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र के रूसी कब्जे वाले हिस्से में एक ड्रोन हमले में पांच लोगों की मौत हुई और तीन घायल हुए। यह जानकारी रूस समर्थित अधिकारियों ने दी।
  • रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र में ड्रोन हमले से चार लोग घायल हुए और चार अपार्टमेंट इमारतों को नुकसान पहुंचा।
  • रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी सेना ने रातभर में 15 रूसी क्षेत्रों, क्रीमिया, आजोव सागर और काला सागर के ऊपर 343 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।
  • यूक्रेन की सेना ने रूस के सैन्य हवाई अड्डे और तेल पंपिंग केंद्र पर हमले की जानकारी दी।


क्या युद्ध यूक्रेन से बाहर भी फैल रहा है?
यूक्रेन अब रूस के भीतर भी जवाबी हमले कर रहा है। यूक्रेनी सेना ने दावा किया कि उसने रूस के एक सैन्य हवाई अड्डे और तेल पंपिंग केंद्र को निशाना बनाया। पिछले सप्ताहांत लीबिया के एक बंदरगाह पर खड़े रूसी नौसैनिक जहाज पर समुद्री ड्रोन से हमला किया गया था। इस घटना ने यूरोपीय देशों की चिंता बढ़ा दी है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गुरुवार को कहा कि वह रूस के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई का समर्थन करती हैं, लेकिन युद्ध भूमध्य सागर तक नहीं फैलना चाहिए। उन्होंने यूरोपीय संघ के नेताओं से यूक्रेन और उसके सहयोगी देशों को इस मामले में स्पष्ट संदेश देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed