फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us White House announces 25 percent tariff on India releases list of levies for several countries

Trump Tariffs: व्हाइट हाउस ने ट्रंप टैरिफ की नई सूची जारी की, इसमें भारत भी शामिल; लागू करने की तारीख भी टाली

Fri, 01 Aug 2025 08:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 01 Aug 2025 08:27 AM IST
सार

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का भारत के साथ भारी व्यापार घाटा है। उन्होंने कहा 'भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा हैं।'

विज्ञापन
us White House announces 25 percent tariff on India releases list of levies for several countries
Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका ने भारत समेत कई अन्य देशों पर लगने वाला टैरिफ एक हफ्ते के लिए टाल दिया है। पहले ये टैरिफ 1 अगस्त से लागू होना था, लेकिन अब यह 7 अगस्त से लागू होगा। गुरुवार को व्हाइट हाउस ने उन देशों की सूची जारी की, जिन पर अमेरिकी सरकार ने टैरिफ लगाया है या फिर संशोधित किया है। 'पारस्परिक टैरिफ दरों में और संशोधन' शीर्षक वाले एक कार्यकारी आदेश में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के लगभग 70 देशों के लिए टैरिफ दरों की घोषणा की।
विज्ञापन


ट्रंप बोले- कई देशों के साथ बातचीत जारी
भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। कार्यकारी आदेश में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार और सुरक्षा समझौते करने के लिए कुछ व्यापारिक साझेदार देश सहमत हो गए हैं और कुछ सहमत होने के कगार पर हैं। यह व्यापार बाधाओं को स्थायी रूप से दूर करने और आर्थिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में अमेरिका के साथ तालमेल बिठाने के उनके ईमानदार इरादों का संकेत देता है। ट्रंप ने कहा, 'बातचीत में शामिल होने के बावजूद, कई व्यापारिक साझेदारों ने ऐसी शर्तें पेश की हैं जो, मेरे विचार से, हमारे व्यापारिक संबंधों में असंतुलन को दूर नहीं करती हैं या आर्थिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में अमेरिका के साथ पर्याप्त रूप से तालमेल बिठाने में विफल रही हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Anil Ambani: प्रवर्तन निदेशालय का अनिल अंबानी को समन; कई ठिकानों पर छापेमारी के एक हफ्ते बाद किया गया तलब
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत पर टैरिफ के साथ ही जुर्माना भी लगाया
ये टैरिफ 7 अगस्त से लागू होंगे। इस सूची में 10 से लेकर 40 प्रतिशत तक टैरिफ लगाए गए हैं। इनमें जापान पर 15 प्रतिशत, लाओस और म्यांमार पर 40-40 प्रतिशत, श्रीलंका पर 20 प्रतिशत और ब्रिटेन पर 10 प्रतिशत टैरिफ शामिल है। ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा की खरीद के लिए अतिरिक्त जुर्माना लगाने का एलान किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का भारत के साथ भारी व्यापार घाटा है। उन्होंने कहा 'भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा हैं। साथ ही किसी भी देश की तुलना में उनके सबसे कठोर गैर-मौद्रिक व्यापार प्रतिबंध हैं।'
 
देश पारस्परिक, संशोधित टैरिफ
अफगानिस्तान 15%
अल्जीरिया 30%
अंगोला 15%
बांग्लादेश 20%
बोलीविया 15%
बोस्निया 30%
बोत्सवाना 15%
ब्राजील 10%
ब्रुनेई 25%
कंबोडिया 19%
कैमरून 15%
चाड 15%
कोस्टा रिका 15%
आइवरी कोस्ट 15%
कांगो 15%
इक्वाडोर 15%
इक्वेटोरियल गिनी 15%
फाकलैंड आईलैंड 10%
फिजी 15%
घाना 15%
गुयाना 15%
आइसलैंड 15%
भारत 25%
इंडोनेशिया 19%
इराक 35%
इस्राइल 15%
जापान 15%
जोर्डन 15%
कजाखस्तान 25%
लाओस 40%
लेसोथो 15%
लीबिया 30%
लीकटेंसटेन 15%
मेडागास्कर 15%
मलावी 15%
मलेशिया 19%
मॉरीशस 15%
माल्दोवा 25%
मोजाम्बिक 15%
 
म्यांमार 40%
नामीबिया 15%
नाउरु 15%
न्यूजीलैंड 15%
निकारागुआ 18%
नाइजीरिया 15%
नॉर्थ मेसेडोनिया 15%
नॉर्वे 15%
पाकिस्तान 19%
पापुआ न्यू गिनी 15%
फिलीपींस 19%
सर्बिया 35%
दक्षिण अफ्रीका 30%
दक्षिण कोरिया 15%
श्रीलंका 20%
स्विट्जरलैंड 39%
सीरिया 41%
ताइवान 20%
थाईलैंड 19%
त्रिनिदाद एंड टोबैगो 15%
ट्यूनिशिया 25%
तुर्किये 15%
यूगांडा 15%
ब्रिटेन 10%
वनुतु 15%
वेनेजुएला 15%
वियतनाम 20%
जाम्बिया 15%
जिम्बाब्वे 15%

नोट- यूरोपीय संघ पर कॉलम ड्यूटी 1 में शामिल सामान, जिसकी दर 1 से कम है। उन पर शून्य और जिनकी दर 15 प्रतिशत से ज्यादा है, उन पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed