फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Health Secretary nominee Robert F Kennedy Jr seen with Donald Trump and Elon Musk in McDonalds news updates

US: जुबान पर देश को स्वस्थ करने का दावा, हाथ में बर्गर! ट्रंप के साथ मैक्डॉनल्ड्स पहुंचे अगले स्वास्थ्य मंत्री

Mon, 18 Nov 2024 11:09 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 18 Nov 2024 11:09 AM IST
सार

एक दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप और रॉबर्ट एफ. कैनेडी जू. के अलावा कई नामित मंत्री अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) देखने पहुंचे थे। माना जा रहा है कि मैक्डॉनल्ड्स में खाना खाने की यह वायरल तस्वीर यूएफसी इवेंट के बाद की है।

विज्ञापन
US Health Secretary nominee Robert F Kennedy Jr seen with Donald Trump and Elon Musk in McDonalds news updates
ट्रंप-मस्क के साथ मैक्डॉनल्ड्स में रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर। - फोटो : X/Donald Trump Jr.

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मंत्रिमंडल के लिए कई बड़े चेहरों का एलान किया है। इनमें एक नाम रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर का भी है, जिन्हें अमेरिका में स्वास्थ्य मंत्री का पद सौंपा गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कैनेडी जू. को कोरोनावायरस के दौर में वैक्सीन के बड़े आलोचकों के तौर पर देखा जाता है। इतना ही नहीं वे बच्चों को दिए जाने वाले अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड पर पाबंदी लगाने की मांग भी रखते रहे हैं। हालांकि, अब इस बीच उनकी एक फोटो सामने आई है, जिसमें उन्हें डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के साथ मैक्डॉनल्ड्स में बर्गर खाते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


मजेदार बात यह है कि आरएफके जू. की लोकप्रिय टैगलाइन है- मेक अमेरिका हेल्दी अगेन यानी अमेरिका को फिर से स्वस्थ बनाना है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने उनकी जो फोटो पोस्ट की है, उसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "अमेरिका को फिर से स्वस्थ बनाने का काम 'कल से' फिर शुरू होगा।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप और रॉबर्ट एफ. कैनेडी जू. के अलावा कई नामित मंत्री अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) देखने पहुंचे थे। माना जा रहा है कि मैक्डॉनल्ड्स में खाना खाने की यह वायरल तस्वीर यूएफसी इवेंट के बाद की है। इस तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप के अलावा उनके बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, एलन मस्क और आरएफके जूनियर को देखा जा सकता है।

ट्रंप के खाने को लेकर भी टिप्पणी कर चुके हैं कैनेडी जूनियर
70 वर्षीय रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर इससे पहले अमेरिका में मोटापे को महामारी बताते हुए ज्यादा शुगर, फैट और प्रोसेस्ड फूड को कम करने की वकालत कर चुके हैं। बीते हफ्ते एक पॉडकास्ट में उन्होंने ट्रंप की डाइट को लेकर भी टिप्पणी की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप जो भी खाते हैं, वह काफी गंदा है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान का खाना काफी खराब होता है। लेकिन ट्रंप के विमान में जो खाना जाता है, वह तो जहर ही होता है। लेकिन आपके पास कोई विकल्प नहीं होता, क्योंकि वह या तो केएफसी होता है या बड़े बर्गर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed