फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Energy Department Secretary Chris Wright India does not need to buy Russian oil know hindi news in detail

US Energy Dept: 'भारत को रूसी तेल खरीदने की जरूरत नहीं'; अमेरिकी ऊर्जा सचिव बोले- यूक्रेन युद्ध की अनदेखी कर..

Wed, 24 Sep 2025 11:26 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 11:26 PM IST
सार

अमेरिका के ऊर्जा विभाग के सचिव क्रिस राइट ने कहा कि भारत सस्ते दाम पर रूसी तेल खरीदकर युद्ध को नजरअंदाज कर रहा है, जिससे रूस को मदद मिल रही है। उन्होंने कहा भारत चाहे तो हर देश से तेल खरीद सकता है, बस रूस से नहीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ रिश्ते मजबूत करना चाहता है। वहीं, युद्ध खत्म करने के लिए रूस पर दबाव बनाने की जरूरत है।
 

विज्ञापन
US Energy Department Secretary Chris Wright India does not need to buy Russian oil know hindi news in detail
अमेरिकी ऊर्जा विभाग के सचिव क्रिस राइट और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के ऊर्जा विभाग के सचिव क्रिस राइट ने भारत-रूस तेल व्यापार पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भारत को रूसी तेल खरीदने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन वह इसे केवल सस्ता होने की वजह से खरीद रहा है। राइट ने आरोप लगाया कि रूस तेल को छूट पर बेचने के लिए मजबूर है, क्योंकि कोई देश इसे लेना नहीं चाहता।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'भारत ने सस्ते तेल और युद्ध को नजरअंदाज करने के बीच समझौता करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि आप उस शख्स को पैसा दे रहे हैं, जो हर हफ्ते हजारों लोगों की हत्या कर रहा है। हम चाहते हैं कि भारत हमारे साथ मिलकर तेल खरीदे। आप किसी भी देश से तेल खरीद सकते हैं, बस रूस से नहीं। यही हमारा रुख है। अमेरिका के पास बेचने के लिए तेल है, और बाकी सभी के पास भी। हम भारत को सजा नहीं देना चाहते, बल्कि युद्ध खत्म करना और भारत से रिश्ते मजबूत करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-Yemen Tension: यमन ने इस्राइल पर ड्रोन से किया हमला, ऐलात में धमाका; 20 लोग घायल और दो की हालत गंभीर

रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति लाना एक जटिल मुद्दा
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अपने भारतीय समकक्ष से मिलेंगे, तो क्रिस राइट ने कहा, 'मैंने उद्घाटन समारोह की रात को भारत के विदेश मंत्री से मुलाकात की थी और सहयोग तथा भविष्य के रास्ते पर बातचीत शुरू की। रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति लाना एक जटिल मुद्दा है। हम अमेरिका की कैबिनेट और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस युद्ध को खत्म करने के लिए सबसे रचनात्मक तरीके खोजने की कोशिश कर रहे हैं।'




ये भी पढ़ें: PUBG: पाकिस्तान में 17 साल के किशोर को मिली 100 साल की सजा, गेमिंग की लत ने बनाया मां और भाई-बहनों का हत्यारा

राष्ट्रपति ट्रंप की सबसे बड़ी इच्छा- युद्ध खत्म हो
क्रिस राइट ने आगे कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप की सबसे बड़ी इच्छा है कि यह युद्ध खत्म हो। इससे एक तनाव का स्रोत भी खत्म होगा। मैं भारत के साथ ऊर्जा और व्यापार सहयोग को लेकर पूरी तरह समर्पित हूं। इसमें उज्ज्वल भविष्य है। लेकिन हमें मिलकर ऐसा तरीका ढूंढना होगा, जिससे युद्ध समाप्त करने के लिए अधिकतम दबाव बनाया जा सके।'









 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed