Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us house rejects impeachment pete hegseth trump reaction

'महान देशभक्त बरी हुआ': रक्षा मंत्री हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज होने पर ट्रंप, थॉमस को बताया लूजर

Wed, 11 Nov 2026 07:47 AM IST
अमन मौर्या एएनआई, वाशिंगटन डीसी, अमेरिका
एएनआई, वाशिंगटन डीसी, अमेरिका Published by: अमन मौर्या Updated Wed, 11 Nov 2026 07:47 AM IST
सार

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज हो गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फैसले का स्वागत करते हुए रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी को 'लूजर' बताया। हालांकि, नए सदन में हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई दोबारा आगे बढ़ सकती है।

विज्ञापन
us house rejects impeachment pete hegseth trump reaction
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज होने के बाद रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी पर तीखा हमला बोला है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में मंगलवार को हेगसेथ के खिलाफ लाए गए महाभियोग के प्रस्तावों पर मतदान हुआ। सदन ने रिपब्लिकन सांसदों के समर्थन से इन प्रस्तावों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान थॉमस मैसी को छोड़कर सभी रिपब्लिकन सांसदों ने हेगसेथ के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जी-7 बैठक: चुनावी झटके के बावजूद ट्रंप अपने रुख पर कायम, रूबियो बोले- विदेश नीति में नहीं होगा कोई बदलाव
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर डेमोक्रेट्स की कोशिश को बुरी तरह नाकाम बताया। उन्होंने थॉमस मैसी को 'बड़ा लूजर' करार देते हुए कहा कि उनके अलावा हर रिपब्लिकन सांसद ने पीट हेगसेथ का समर्थन किया। ट्रंप ने लिखा, 'रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर महाभियोग चलाने की डेमोक्रेट्स की कोशिश बुरी तरह नाकाम रही। थॉमस मैसी को छोड़कर हर रिपब्लिकन ने पीट के पक्ष में मतदान किया। मैसी एक बड़े लूजर हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने आगे कहा कि वेनेजुएला और ईरान में मिली जीत, अमेरिकी सेना में भर्ती के ऐतिहासिक आंकड़े और सेना में पहले से कहीं अधिक उत्साह ने एक महान अमेरिकी देशभक्त को आरोपों से बरी करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दावा किया कि सेना में भर्ती के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची है और मौजूदा भर्ती आंकड़े अमेरिकी सैन्य इतिहास में सर्वश्रेष्ठ हैं।

इससे पहले भी ट्रंप ने हेगसेथ का खुलकर समर्थन किया था। उन्होंने सीएनएन से बातचीत में कहा था कि अगर प्रतिनिधि सभा हेगसेथ पर महाभियोग चलाने के पक्ष में मतदान करती है, तब भी वह अपने कैबिनेट सहयोगी के साथ खड़े रहेंगे।

पेंटागन ने क्या कहा?
वहीं, पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने भी प्रतिनिधि सभा के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने इसे रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, युद्ध विभाग और अमेरिकी सैनिकों की 'पूरी जीत' बताया। पार्नेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महाभियोग के निराधार प्रस्तावों को हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के पास भेजा जाना ही हेगसेथ के लिए बड़ी जीत है।


उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआत से ही महाभियोग की यह कोशिश राजनीतिक कवायद थी, जिसमें न तो कोई ठोस आधार था और न ही सबूत। पार्नेल के मुताबिक, हेगसेथ ने अमेरिकी सेना में योद्धा भावना को दोबारा मजबूत करने, नतीजे देने और सैन्य मिशन को प्राथमिकता देने का काम किया है। उनका रिकॉर्ड इन आरोपों को गलत साबित करता है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका: हेगसेथ के बचाव में उतरे ट्रंप, बोले- उन्होंने दो युद्ध जिताए; महाभियोग की मांग ठुकराई

नए सदन में बढ़ेंगीं हेगसेथ की मुश्किलें?
हालांकि, प्रतिनिधि सभा में फिलहाल महाभियोग प्रस्तावों को रोक दिया गया है, लेकिन पीट हेगसेथ की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। जल्द ही नए प्रतिनिधि सभा का गठन होगा, जिसमें डेमोक्रेट्स का नियंत्रण होगा। ऐसे में हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई दोबारा आगे बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed