{"_id":"68d42d0b9ee92757c00330b3","slug":"yemen-fired-several-drones-at-israel-causing-explosion-eilat-area-20-people-injured-two-critical-condition-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Yemen Tension: यमन ने इस्राइल पर ड्रोन से किया हमला, ऐलात में धमाका; 22 लोग घायल और दो की हालत गंभीर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Yemen Tension: यमन ने इस्राइल पर ड्रोन से किया हमला, ऐलात में धमाका; 22 लोग घायल और दो की हालत गंभीर
Wed, 24 Sep 2025 11:10 PM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:10 PM IST
सार
यमन से दागे गए ड्रोन ने इस्राइल के पर्यटन शहर ऐलात में हमला किया, जिसमें 22 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। ड्रोन वायु रक्षा प्रणाली से बचते हुए सिटी सेंटर में गिरा और आसपास क्षति पहुंचाई। यह हमला यहूदी नववर्ष के मौके पर हुआ। वहीं, गाजा में इस्राइली सेना का अभियान जारी है।
विज्ञापन
रूस पर ड्रोन हमला
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यरूशलम में तनाव और गाजा युद्ध के बीच यमन से दागे गए एक ड्रोन ने इस्राइल के दक्षिणी शहर ऐलात में कहर बरपाया। रेड सी तट पर बसे इस पर्यटक स्थल पर हुए हमले में 22 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस्राइली सेना ने बताया कि ड्रोन ऐलात क्षेत्र में गिरा और वायु रक्षा प्रणाली इसे रोकने में नाकाम रही। पुलिस के अनुसार यह ड्रोन ऐलात के सिटी सेंटर में गिरा, जिससे आसपास का इलाका क्षतिग्रस्त हो गया। यह जगह अक्सर पर्यटकों से गुलजार रहती है।
इस्राइल की आपातकालीन सेवा मागेन डेविड अडोम ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। इनमें से दो लोगों के पैरों में गंभीर छर्रे की चोटें आई हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की कि सभी घायलों का उपचार जारी है और कई की हालत स्थिर है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ड्रोन को शहर के ऊपर उड़ते और फिर धुएं के गुबार के साथ गिरते हुए दिखाया गया। हालांकि एएफपी ने इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है। हमला यहूदी नववर्ष रोश हशनाह के दूसरे दिन हुआ, जिससे सुरक्षा चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पाई-पाई को मोहताज पाकिस्तान पैसों के लिए IMF के सामने गिड़गिड़ाया, लगाई गुहार- बाढ़ का भी रखें ध्यान
पिछले हमलों की पृष्ठभूमि
इस्राइल ने हाल ही में भी एलात पर ड्रोन हमले की रिपोर्ट दी थी। यमन के ईरान समर्थित हouthi विद्रोही गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से इस्राइल पर लगातार ड्रोन और मिसाइलें दाग रहे हैं। विद्रोही गुट का कहना है कि वह फलस्तीन के सहयोग में ऐसा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में 17 साल के किशोर को मिली 100 साल की सजा, गेमिंग की लत ने बनाया मां और भाई-बहनों का हत्यारा
गाजा में युद्ध की आग
गाजा पट्टी में इस्राइली सेना ने बुधवार को गाजा सिटी में अपना हमला तेज कर दिया। इस इलाके से लाखों फलस्तीनी विस्थापित हो चुके हैं। हमास के 2023 के हमले के बाद से शुरू हुई जंग अब भी जारी है और क्षेत्र में हिंसा का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन