US Polls: राष्ट्रपति चुनाव से पहले हैरिस-ट्रंप के लिए कुछ घंटे अहम; उपराष्ट्रपति के समर्थन में उतरीं महिलाएं
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए हर कोई कोशिश कर रहे हैं। दोनों उम्मीदवार एक दूसरे पर जमकर हमला भी बोल रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। ऐसे में, डेमोक्रेटिक की ओर से कमला हैरिस और रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप चुनावी मैदान में हैं। दोनों ही उम्मीदवार चुनाव खत्म होने से पहले आखिरी कुछ घंटों में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। देशवासियों से बढ़-चढ़कर समर्थन देने की भावुक अपील कर रहे हैं। वहीं, महिलाएं भी हैरिस के समर्थन में आई हैं।
हम जीतेंगे: उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति हैरिस ने विस्कॉन्सिन में अपने हजारों समर्थकों से कहा, 'हम जीतेंगे।' साथ ही उन्होंने उनसे आग्रह किया कि अब समय आ गया है कि हम एक नया अध्याय शुरू करें और अमेरिका में नेतृत्व की एक नई पीढ़ी को सामने लाएं। बता दें, उन्होंने शनिवार को विस्कॉन्सिन और उत्तरी कैरोलिना में प्रचार किया। वहीं रविवार और सोमवार को मिशिगन, जॉर्जिया और पेंसिल्वेनिया में जोरदार भाषण देने की योजना है।
ट्रंप की क्या रणनीति?
दूसरी ओर, 78 साल के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को प्रचार के लिए वर्जीनिया को चुना था। उन्होंने सलेम में अपने हजारों समर्थकों से देश में शांति और समृद्धि का एक नया युग लाने का वादा किया। उन्होंने हैरिस पर उदार वामपंथी कट्टरपंथी होने का आरोप भी लगाया। अगले दो दिन की बात करें तो ट्रंप मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलिना में प्रचार-प्रसार करेंगे। जीतने के लिए उम्मीदवार को 272 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की आवश्यकता होती है।
किस उम्मीदवार को कितने वोट की जरूरत?
272towin.com के अनुसार, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को 226 इलेक्टोरल वोट और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 219 वोट मिलने का भरोसा है। हैरिस को 272 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए 44 अतिरिक्त इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की जरूरत है, जबकि ट्रंप को 51 की। दोनों उम्मीदवारों के पास एरिजोना, नेवादा, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलिना और जॉर्जिया के सात युद्धक्षेत्र राज्यों से जीत के लिए कई रास्ते हैं।
हैरिस के समर्थन में आईं कई महिलाएं
आगामी राष्ट्रपति चुनावों से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के समर्थन में रैली करने के लिए कई महिलाएं वाशिंगटन डीसी में एकत्र हुईं। सैकड़ों लोगों ने हैरिस के समर्थन में वाशिंगटन में फ्रीडम प्लाजा से व्हाइट हाउस की ओर और पूरे देश में मार्च किया। समर्थकों ने हैरिस का समर्थन करने की वजह बताई, जिसमें महिलाओं के अधिकारों, मानवाधिकारों और लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का हवाला दिया।
एक महिला ने कहै, 'मैं न्यूयॉर्क के महान शहर से हूं। मैं 70 साल की हूं और मैंने 1972 में मतदान करना शुरू किया था। मैंने 2016 में हिलेरी (राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन) के लिए मार्च किया और मैं 2024 में कमला के लिए मार्च कर रही हूं।'
उन्होंने कहा, 'हम कमला को वोट देंगे क्योंकि हम ट्रंप को नहीं चाहते हैं। इसके अलावा, हमें एक महिला नेता की आवश्यकता है क्योंकि जब महिलाएं अच्छा करती हैं, तो हर कोई अच्छा करता है क्योंकि हम परवाह करते हैं। हमें कमला की जरूरत है, हमें उनके दिमाग की जरूरत है, हमें उनकी उग्रता की जरूरत है।'
मैरीलैंड की एक अन्य महिला डार्सी ने आगामी चुनाव में हर वोट की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए वोट करना फासीवाद के लिए वोट है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.