फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US election Result 2020: Donald trump reaches supreme court over vote counting Joe biden democratic party

US Election Results: सुप्रीम कोर्ट की दखल से दो बार पलटा राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा, क्या इस बार भी होगा ऐसा कुछ

Thu, 05 Nov 2020 11:45 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 05 Nov 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
US election Result 2020: Donald trump reaches supreme court over vote counting Joe biden democratic party
US Election Results 2020: Donald Trump and Joe Biden - फोटो : amar ujala

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन अभी इलेक्टोरल वोट की रेस में आगे हैं। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हार मारने के लिए तैयार नहीं हैं। ट्रंप ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनावों में धांधली हो रही है। ट्रंप इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए हैं।  

विज्ञापन


ऐसे में लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि क्या अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट चुनाव के नतीजों को तय कर सकता है। बता दें कि अमेरिका के चुनावी इतिहास में दो बार ही ऐसा मौका आया है, जब चुनावी परिणाम सुप्रीम कोर्ट ने तय किया है। इसके बाद ही राष्ट्रपति शपथ ले पाया है। 
विज्ञापन


US Election Results 2020: बिडेन ने रचा कीर्तिमान, ओबामा का रिकॉर्ड तोड़ बने सबसे अधिक वोट हासिल करने वाले उम्मीदवार
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्ज बुश ने 2000 में खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
सुप्रीम कोर्ट जाने का सबसे हालिया मामला 20 साल पुराना है। साल 2000 के अमेरिकी चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जॉर्ज बुश मैदान में थे। वहीं, डेमोक्रेट्स ने एल गोर को चुनावी मैदान में उतारा था। राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे फ्लोरिडा में आकर फंस गए। 

उस दौरान फ्लोरिडा में जॉर्ज बुश 537 वोटों से आगे चल रहे थे। लेकिन एल गोर ने राज्य में दोबारा से वोटों की गिनती की मांग रखी। विवाद बढ़ा और बुश ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और वोटों की दोबारा गिनती को रोकने की मांग की गई। सुप्रीम कोर्ट का फैसला बुश के पक्ष में आया। अमेरिका की शीर्ष अदालत ने वोटों की दोबारा गिनती पर रोक लगा दी और बुश को विजेता घोषित किया गया। 


दूसरा मामला 144 साल पुराना
सुप्रीम कोर्ट जाने का दूसरा मामला 144 साल पुराना है। साल 1876 में अंतिम नतीजों के लिए कांग्रेस ने एक कमीशन का गठन किया। इस कमीशन के सदस्य के रूप में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, हाउस ऑफ रिप्रेंजेटेटिव, सीनेटर और अन्य लोगों को चुना गया। इन लोगों ने वोटिंग के आधार पर देश के अगले राष्ट्रपति का चुनाव किया। इस चुनाव में रुदरफोर्ड बी. हेयस एक वोट से डेमोक्रेट्स के सैमुअल टिल्डन से जीते थे। इस तरह रदरफोर्ड बी. हेयस देश के 19वें राष्ट्रपति चुने गए। 

ऐसे में एक बार फिर ट्रंप द्वारा चुनावी नतीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चिंता का विषय है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि कुछ दिनों पहले ही ट्रंप ने एमी कोने बेनेट को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नामित किया था। बेनेट के नामांकन को लेकर देश में खासा विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed