फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US election 2020: Donald Trump surrounded Democrats says China will win if Joe Biden wins election

अमेरिका चुनाव: ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को घेरा, कहा- बिडेन जीते तो होगी चीन की जीत

Tue, 22 Sep 2020 11:56 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 22 Sep 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
US election 2020: Donald Trump surrounded Democrats says China will win if Joe Biden wins election
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि देश में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने एक नेता के रूप में पिछले पांच दशक में अमेरिका की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचाया है और यदि पूर्व उपराष्ट्रपति चुनाव जीत जाते हैं, तो यह चीन की जीत होगी।

विज्ञापन


ट्रंप ने ओहायो के डेटन में सोमवार को एक रैली में कहा, जो बिडेन ने पिछले 47 साल में आपकी नौकरियां चीन और विदेशों में भेजीं। आप यह जानते हैं। मैं पिछले चार साल में हमारे देश और ओहायो में नौकरियां वापस लेकर आया हूं। 
विज्ञापन



उन्होंने नवंबर में होने वाले चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, तीन नवंबर को अमेरिकी यह फैसला करेंगे कि क्या हम अपने देश को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे या हम जो बिडेन-- स्लीपी (सोते रहने वाले) बिडेन-- को हमारी अर्थव्यस्था को बंद करने, करों में 4000 अरब डॉलर की बढ़ोतरी करने, ओहायो के स्वच्छ कोयले, तेल, प्राकृतिक गैस को नष्ट करने तथा फैक्ट्रियों में आपकी नौकरियों को चीन और अन्य देशों में जाने की अनुमति देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गिन्सबर्ग के स्थान पर जल्द ही किसी को करेंगे नामित, यह हमारा दायित्वः डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने कहा, सरल भाषा में कहें तो यदि बिडेन जीतते हैं, तो चीन की जीत होगी। यदि हम जीतते हैं, तो यह ओहायो और अमेरिका की जीत होगी, क्योंकि आपके पास अंतत: एक ऐसा राष्ट्रपति है, जो अमेरिका को पहले रखता है और मैं अमेरिका को पहले रखता हूं। 


ट्रंप ने कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बावजूद पिछले दो सप्ताह में चुनावी रैलियां की हैं, जिनमें हजारों लोगों ने मास्क लगाए बिना और सामाजिक दूरी का पालन किए बगैर भाग लिया है। ट्रंप ने इन रैलियों को मूर्खता के खिलाफ प्रदर्शन करार दिया है।

उन्होंने कहा, आप जानते हैं कि यह वास्तव में रैली नहीं है.... यह वास्तव में ‘एक मित्रवत प्रदर्शन’ है। आप जानते हैं कि हम किस चीज के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हम मूर्खता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि बहुत सी मूर्खतापूर्ण चीजें होती दिख रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed