{"_id":"5f663a458ebc3e981034697a","slug":"donald-trump-says-he-will-name-successor-to-ginsburg-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिन्सबर्ग के स्थान पर जल्द ही किसी को करेंगे नामित, यह हमारा दायित्वः डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गिन्सबर्ग के स्थान पर जल्द ही किसी को करेंगे नामित, यह हमारा दायित्वः डोनाल्ड ट्रंप
Sat, 19 Sep 2020 10:35 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश रूथ बेडर गिंसबर्ग के निधन के बाद अमेरिका में राजनीति लड़ाई शुरू हो गई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह जल्द ही गिन्सबर्ग के स्थान पर किसी को नामित करेंगे।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा, 'हमें सत्ता और महत्व की स्थिति में उन लोगों के लिए निर्णय लेने के लिए रखा गया था, जिन्होंने हमें बहुत गर्व से चुना था। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण लंबे समय से यूनाइटेड स्टेट्स सुप्रीम कोर्ट जस्टिस का चयन माना जाता है। हम बिना देर किए उनके (गिन्सबर्ग) स्थान पर किसी को नामित करेंगे। यह हमारा दायित्व है।'
विज्ञापन
दरअसल, गिंसबर्ग का निधन अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से छह हफ्ते पहले हुआ है। ऐसे में यह देखना होगा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके स्थान पर किसी को नामित करते हैं या फिर ये सीट तब तक खाली रहेगी जब तक की उनकी डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन के साथ चुनावी लड़ाई खत्म नहीं हो जाती।
विज्ञापन
गिन्सबर्ग को महिला अधिकार और सामाजिक न्याय का पुरोधा माना जाता है। अमेरिका की शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के पद पर पहुंचने वाली गिन्सबर्ग दूसरी महिला थीं। उन्होंने पूरी जिदंगी लैंगिक समानता की वकालत की और उनकी ख्याति सतर्क और संयमित न्यायाधीश की रहीं।
उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति अभियान के दौरान मीडिया साक्षात्कारों की एक श्रृंखला में ट्रंप का विरोध किया, जिसमें उन्हें फर्जी कहा गया था। हालांकि उन्होंने जल्द ही माफी मांग ली थी।