फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US election 2020 Corona cases increased in many states before elections in America

कोरोना : अमेरिका में चुनाव से पहले कई राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़े, निर्वाचन अधिकारी और मतदाता चिंतित

Sat, 17 Oct 2020 07:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 17 Oct 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
US election 2020 Corona cases increased in many states before elections in America
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : getty

अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए जान लगा दी है। इस बीच चुनाव से पहले कई राज्यों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि, निर्वाचन अधिकारियों और मतदाताओं की चिंता का कारण बनी हुई है।

विज्ञापन


अमेरिका के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों का लगातार बढ़ना निर्वाचन अधिकारियों और मतदाताओं की चिंता का कारण बना हुआ है। इसे देखते हुए चुनाव अधिकारियों के संक्रमित होने, पृथक-वास में होने या संक्रमण का भय होने पर अंतिम समय में प्रक्रिया से बाहर होने की आशंका के चलते आयोवा और विस्कॉन्सिन जैसे राज्यों के स्थानीय चुनाव अधिकारी मतदान केंद्र समय से पहले खोल रहे हैं, अतिरिक्त कर्मचारियों को नियुक्त कर रहे हैं और मतदाताओं को लंबी कतारों के लिए तैयार रहने को कह रहे हैं।
विज्ञापन


विस्कॉन्सिन में रिकॉर्ड मामले आए : 
आयोवा और विस्कॉन्सिन के अलावा मिशिगन, मिनेसोटा, पेंसिल्वेनिया तथा ओहायो में भी संक्रमण के मामले और मौत की संख्या बढ़ रही है। विस्कॉन्सिन में इस सप्ताह कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्कॉन्सिन नेशनल गार्ड को नियुक्त किया जाएगा : 
गवर्नर टोनी इवांस ने कहा है कि मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों की कमी होने की स्थिति में विस्कॉन्सिन नेशनल गार्ड को नियुक्त किया जाएगा। वहीं आयोवा में स्कॉट काउंटी ऑडिटर रोक्सना मोरित्ज ने डेवनपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में चुनाव वाले दिन मतदान केंद्रों पर लोगों की संख्या कम रखने के वास्ते अतिरिक्त केंद्र खोल दिए हैं।


अमेरिका अब तक 82 लाख से अधिक संक्रमित :
अमेरिका में संक्रमण के अब तक 82 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 53.96 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, अब तक 2 लाख 23 हजार 695 मौतें हुई हैं। विशेषज्ञों ने महामारी के इस अगले स्टेज के पहुंचने पर चिंता जाहिर की है क्योंकि देश के 41 राज्यों में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इनमें से 17 राज्य ऐसे हैं, जहां पर पहले कम संक्रमित मिल रहे थे।
     

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed