फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US commends Indian government people on successful elections Mathew Miller lok sabha election results

US: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अमेरिका ने भारतीयों को दी बधाई; विदेश ताकतों के दखल के आरोपों का किया खंडन

Wed, 05 Jun 2024 04:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 05 Jun 2024 04:00 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि वह इस चुनाव में विजेताओं और हारने वालों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करने वाले हैं। 

विज्ञापन
US commends Indian government people on successful elections Mathew Miller lok sabha election results
मैथ्यू मिलर - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और देश में एक बार फिर भाजपा नीत एनडीए की सरकार बनने वाली है। मंगलवार को जारी रुझानों के अनुसार, इंडी गठबंधन भी बहुमत से ज्यादा दूर नहीं था। लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी। अमेरिका ने लोकसभा चुनाव में सफलतापूर्वक भाग लेने और इसे संपन्न कराने में भारत सरकार की सराहना की। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने इस दौरान विदेश ताकतों के दखल के आरोपों का किया खंडन भी किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। भले ही तीन हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा को संघर्ष करना पड़ा, लेकिन आखिरकार भाजपा नीत एनडीए को बहुमत मिल ही गया।
विज्ञापन


अमेरिका ने की भारत सरकार की सराहना
चुनाव आयोग ने मंगलवार को लोकसभा की 543 सीटों के नतीजे जारी किए, जिसमें भाजपा ने 240 सीटों पर और कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की। नतीजे जारी होने के बाद अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने भारत सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा, "अमेरिका की तरफ से लोकसभा चुनाव में सफलतापूर्वक भाग लेने और इसे संपन्न कराने के लिए हम भारत सरकार और मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं। हम अंतिम परिणाम देखने के लिए उत्सुक हैं।"
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए मिलर ने कहा, "मैं इस चुनाव में विजेताओं और हारने वालों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करने वाला हूं, जैसा कि हमारे मामलों में अक्सर होता है। हमारे लिए जो महत्वपूर्ण है और पिछले छह हफ्तों में हमने जो देखा वह लोकतंत्र के इतिहास का सबसे बड़ा अभ्यास है। क्योंकि भारत के लोग मतदान के लिए आए।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिका सहित पश्चिमी देशों द्वारा भारतीय चुनावों में बाहरी प्रभाव की रिपोर्टों का भी खंडन किया। उन्होंने कहा, "हम हमेशा अपने विचार विचार स्पष्ट रूप से व्यक्त करेंगे। हम अपने विचार निजी तौर पर विदेशी सरकारों के साथ साझा करते हैं। जब हमारे पास कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें लेकर हम चिंतित होते हैं तो उन्हें हम सार्वजनिक रूप से व्यक्त करते हैं। मैंने भी यही किया।" मिलर ने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी जारी रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed