फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us china disputes, china banned 11 us leaders in its action

चीन का अमेरिका पर पलटवार, 11 नेताओं पर लगाए प्रतिबंध

Tue, 11 Aug 2020 12:10 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 11 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
us china  disputes,  china banned 11 us leaders in its action
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका द्वारा पिछले दिनों हांगकांग की नेता कैरी लाम समेत 11 चीनी अधिकारियों पर लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में चीन ने सोमवार को अमेरिका के भी 11 राजनेताओं पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


चीन द्वारा लगाए गए इन प्रतिबंधों में अमेरिका के टेड क्रूज और मार्को रूबियो जैसे दिग्गज नेता भी शामिल हैं। इस फैसले से लग रहा है कि दोनों देशों के बीच हांगकांग अब नया मोर्चा बन गया है।
विज्ञापन



चीन ने यह कार्रवाई अमेरिका के उन राजनेताओं और लोकतांत्रिक कारणों को बढ़ावा देने वाले संगठन प्रमुखों के खिलाफ की है जो हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के लागू करने के विरोध में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि इन सभी 11 लोगों ने हांगकांग के मुद्दों पर बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है जहां चीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करके विरोध की आवाजों पर शिकंजा कसा है।


प्रतिबंध लगाए गए लोगों में अमेरिकी सीनेटर जोश हॉले और टॉम कॉटन तथा प्रतिनिधि क्रिस स्मिथ भी शामिल हैं। अमेरिका में ये सभी नेता चीन में उइगर उत्पीड़न और हांगकांग में सुरक्षा कानून के विरोधी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed