फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US changed the policy towards Bangladesh, human rights violations coulbd be the reason

बांग्लादेश के प्रति क्यों बदल रहा है अमेरिका का नजरिया: क्या मानवाधिकारों के कथित हनन के आरोप हैं वजह

Mon, 20 Dec 2021 06:07 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 20 Dec 2021 06:07 PM IST
सार

अमेरिका की इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर अली रियाज की राय में अमेरिकी कदमों का यह मतलब नहीं है कि बांग्लादेश के प्रति उसकी नीति पूरी तरह बदल गई हैं। लेकिन यह इस बात का संकेत है कि उसका धीरज जवाब दे रहा है। रियाज ने कहा- ‘लंबे समय तक अमेरिका बांग्लादेश को भारत के नजरिए से देखता था। लेकिन हालिया प्रतिबंध इस बात का संकेत है कि उसने बांग्लादेश को अपनी भारत नीति से अलग कर दिया है।’

विज्ञापन
US changed the policy towards Bangladesh, human rights violations coulbd be the reason
बांग्लादेश और अमेरिका - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने हाल में बांग्लादेश के प्रति जो नजरिया दिखाया है, उसे लेकर यहां कयासों का दौर जारी है। जानकारों का कहना है कि अमेरिका के साथ बांग्लादेश के संबंध एतिहासिक और बहुआयामी रहे हैं। इसके बावजूद बाइडन प्रशासन के हाल के कदमों से यह संकेत मिला है कि बांग्लादेश के प्रति अमेरिका का नजरिया बदल रहा है।

विज्ञापन

पूर्व सेनाध्यक्ष अजीज अहमद का वीजा रद्द

ऐसा पहला संकेत तब मिला, जब अमेरिका ने राष्ट्रपति बाइडन की तरफ से आयोजित डेमोक्रेसी सम्मेलन में बांग्लादेश को आमंत्रित नहीं किया। अभी इसकी वजहों को समझने की कोशिश की ही जा रही थी कि बीते शुक्रवार को अमेरिका ने बांग्लादेश के प्रमुख अर्धसैनिक बल रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के सात पूर्व और वर्तमान अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए। उन पर ये प्रतिबंध मानवाधिकारों के कथित हनन के आरोप में लगाए गए हैं।

विज्ञापन


प्रतिबंध का मतलब यह है कि आरएबी अमेरिका में कोई संपत्ति नहीं खरीद सकेगा। न ही वह किसी अमेरिकी संस्था से वित्तीय लेन-देन कर पाएगा। जिन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा है, वे अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इस बीच बांग्लादेश के मीडिया के एक हिस्से ने ये खबर दी है कि अमेरिका ने बांग्लादेश के पूर्व सेनाध्यक्ष अजीज अहमद का वीजा रद्द कर दिया है। इस साल फरवरी में टीवी चैनल अल-जरीरा की एक खबर में बताया गया था कि जनरल अहमद ने 1996 में अपने भाई को जेल से भगाने में मदद की थी। उनके भाई को हत्या के आरोप में सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका के इस बदले नजरिए से बांग्लादेश को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिका बांग्लादेशी निर्यात का सबसे बड़ा बाजार है। बांग्लादेश हर साल अमेरिका को लगभग सात अरब डॉलर का निर्यात करता है, जिनमें 90 फीसदी हिस्सा रेडीमेड कपड़ों का है। बांग्लादेश ने हाल के वर्षों में ऊंची आर्थिक वृद्धि दर हासिल की है। उसमें अमेरिका को होने वाले निर्यात का बड़ा योगदान है।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बाद सबसे ज्यादा अमेरिकी अनुदान बांग्लादेश को

इसके अलावा अमेरिका बांग्लादेश के सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस को प्रशिक्षण की सेवाएं भी देता रहा है। उधर दक्षिण एशिया में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बाद सबसे ज्यादा अमेरिकी अनुदान बांग्लादेश को मिलता है। इसीलिए हाल के अमेरिकी कदमों ने बांग्लादेश के लिए गहरी चिंता का कारण समझा गया है। ऑस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में रिसर्च फेलॉ मुबशार हसन ने टीवी चैनल अल-जजीरा से बातचीत में कहा कि बाइडन प्रशासन ने अपनी नीति में एक बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने कहा- ‘ये बदलाव सिर्फ बांग्लादेश के प्रति नहीं है। बल्कि यह आम बदलाव है। अब अमेरिका अपनी विदेशी नीति में चुनावी लोकतंत्र और मानवाधिकारों को केंद्रीय महत्त्व दे रहा है।’



अमेरिका की इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर अली रियाज की राय में अमेरिकी कदमों का यह मतलब नहीं है कि बांग्लादेश के प्रति उसकी नीति पूरी तरह बदल गई हैं। लेकिन यह इस बात का संकेत है कि उसका धीरज जवाब दे रहा है। रियाज ने कहा- ‘लंबे समय तक अमेरिका बांग्लादेश को भारत के नजरिए से देखता था। लेकिन हालिया प्रतिबंध इस बात का संकेत है कि उसने बांग्लादेश को अपनी भारत नीति से अलग कर दिया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed