फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Capitol has been shut down temporarily out of an abundance of caution after a fire broke out near the complex

अमेरिकाः कैपिटल बिल्डिंग के पास लगी आग, परिसर को अस्थाई रूप से किया गया बंद

Mon, 18 Jan 2021 10:02 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 18 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
US Capitol has been shut down temporarily out of an abundance of caution after a fire broke out near the complex
यूएस कैपिटल बिल्डिंग - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी संसद कैपिटल बिल्डिंग के पास के परिसर में सोमवार को आग लगने के बाद इसे अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग के चलते शपथग्रहण का पूर्वाभ्यास कर रहे कई प्रतिभागियों को वहां से हटा दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इसके कारण कोई बड़ा खतरा है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


वहीं यूएस सीक्रेट सर्विस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सार्वजनिक सुरक्षा और कानून प्रवर्तन विभाग ने फर्स्ट और एफ स्ट्रीट क्षेत्र में आग लगने की सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। बयान में इस आग को मामूली बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि आग को बुझा  दिया गया है। अमेरिकी कैपिटल कॉम्प्लेक्स को सतर्कता के मद्देनजर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। आम जनता के लिए यहां अब कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। लेकिन ट्रंप समर्थकों की हिंसा के बाद से वॉशिंगटन डीसी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed