{"_id":"5e69b99d8ebc3eeb447a2054","slug":"us-and-uk-soldiers-killed-in-rocket-attack-on-iraqi-military-base","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक के सैन्य अड्डे पर रॉकेट से हमला, अमेरिका और ब्रिटेन के सैनिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक के सैन्य अड्डे पर रॉकेट से हमला, अमेरिका और ब्रिटेन के सैनिकों की मौत
Thu, 12 Mar 2020 09:55 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 12 Mar 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इराक के सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला हुआ है जिसमें एक अमेरिकी सैनिक, एक ब्रिटिश सैनिक और एक अमेरिकी ठेकेदार की मौत हो गई। इस अड्डे पर विदेशी सैनिक ठहरे हुए थे। बुधवार शाम को बगदाद के उत्तर में स्थित ताजी हवाईअड्डे पर कई रॉकेटों से हमला किया गया। यहां अमेरिकी नीत गठबंधन बलों के सैनिक ठहरे हैं जो जिहादियों से लड़ाई में स्थानीय बलों की मदद करते हैं।
विज्ञापन
एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। इराक की सेना ने कहा कि रॉकेट एक ट्रक से दागे गए। अब तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। पिछले वर्ष अक्तूबर से इराक में अमेरिकी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किया गया यह 22वां हमला है।
विज्ञापन
सीरियाई ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि इस हमले के कुछ ही घंटों के भीतर तीन युद्धक विमान जो संभवत: अमेरिकी नीत गठबंधन से थे, उनके द्वारा इराक की सीमा से सटे सीरिया के क्षेत्र में हाशेद बल पर बम बरसाए गए।
विज्ञापन