फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Air Force Retired officer admits sharing confidential information about Russia-Ukraine war on dating site

US: सेवानिवृत सैन्य अधिकारी ने स्वीकारा, रूस-यूक्रेन युद्ध की गोपनीय जानकारी विदेशी डेटिंग साइट पर की थी साझा

Mon, 14 Jul 2025 11:57 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 11:57 PM IST
सार

अमेरिकी वायुसेना के सेवानिवृत सैन्य अधिकारी 64 वर्षीय डेविट स्लेटर ने ओमाहा में संघीय मजिस्ट्रेट की अदालत में स्वीकार किया है कि उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी गोपनीय जानकारी एक विदेशी ऑनलाइन डेटिंग साइट पर साझा की थी। उनकी इस स्वीकारोक्ति के बदले में उनके खिलाफ चल रहे दो अन्य मामलों को खत्म कर दिया गया है। अब 8 अक्तूबर को उन्हें सजा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन
US Air Force Retired officer admits sharing confidential information about Russia-Ukraine war on dating site
रूस-यूक्रेन युद्ध (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी वायु सेना के एक सेवानिवृत सैन्य अधिकारी ने यह बात स्वीकार की है कि उसने रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी गोपनीय जानकारी एक विदेशी ऑनलाइन डेटिंग साइट पर साझा की थी। उनके इस अपराध की स्वीकारोक्ति के बदले में उनके खिलाफ चल रहे दो अन्य मामलों को खत्म कर दिया गया है। अब 8 अक्तूबर को उन्हें सजा सुनाई जाएगी। माना जा रहा है कि उन्हें 5 साल 10 महीने से लेकर 7 साल 3 महीने तक की जेल हो सकती है। इस अपराध की अधिकतम सजा 10 साल की हो सकती है।

विज्ञापन


64 वर्षीय डेविड स्लेटर, जो पहले अमेरिकी वायु सेना में थे और बाद में एक नागरिक कर्मचारी के रूप में नेब्रास्का के ऑफुट वायु सेना अड्डे पर काम कर रहे थे, ने बृहस्पतिवार को ओमाहा में एक संघीय मजिस्ट्रेट की अदालत में स्वीकार किया कि उन्होंने एक विदेशी महिला के साथ गोपनीय जानकारी साझा करने की साजिश रची थी। यह महिला खुद को यूक्रेन की बताती थी और उनसे एक डेटिंग साइट पर मिली थी। स्लेटर को अमेरिका की सबसे गोपनीय सैन्य जानकारियों तक पहुंच थी। उन्होंने माना कि उन्होंने जानबूझकर यह जानकारी एक अनजान व्यक्ति को दी, जिसे इसकी इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: France: पहले पुरुष थीं फ्रांस की प्रथम महिला? शीर्ष अपील कोर्ट में पहुंचा केस; जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लेटर की सजा का निर्धारण करेंगे न्यायाधीश बुशर
अमेरिकी जिला न्यायाधीश ब्रायन बुशर यह तय करेंगे कि याचिका समझौते को स्वीकार किया जाए या नहीं और स्लेटर की सजा का निर्धारण करेंगे। अदालत में स्लेटर ने एक लिखित बयान दिया, जिसमें कहा गया, 'मैंने जानबूझकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी एक अनधिकृत व्यक्ति को देने की साजिश रची।'

स्लेटर ने अनजान व्यक्ति के साथ जानकारी साझा कर सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया
राष्ट्रीय सुरक्षा के सहयाक अटॉर्नी जनरल जॉन ईसेनबर्ग ने एक बयान में कहा कि स्लेटर के पास देश के कुछ सबसे गोपनीय रहस्यों तक पहुंच थी। वहीं, नेब्रास्का के अमेरिकी अटॉर्नी लेस्ली वुड्स ने कहा कि गोपनीय जानकारी तक पहुंच एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्लेटर ने वर्षों के अनुभव और जिम्मेदारी के बावजूद एक अंजान ऑनलाइन व्यक्ति के साथ संवेदनशील जानकारी साझा कर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया।


स्लेटर 2020 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से हुए थे रिटायर
स्लेटर 2020 में सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे। अगस्त 2021 से अप्रैल 2022 के बीच उन्होंने वायुसेना अड्डे पर एक गोपनीय स्थान पर काम किया। अदालती दस्तावेजों के अनुसार, उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कई गोपनीय ब्रीफिंग में हिस्सा लिया और इन्हीं जानकारियों को डेटिंग साइट के जरिए उस महिला को भेजा। स्लेटर को मार्च 2024 में गिरफ्तार किया गया था। 

ये भी पढ़ें: US: '50 दिन में यूक्रेन के साथ समझौता नहीं किया, तो टैरिफ लगाकर सजा दूंगा', राष्ट्रपति ट्रंप की रूस को धमकी

महिला स्लेटर से नियमित रूप से मांगती थी जानकारी 
मूल अभियोग के अनुसार, महिला अक्सर स्लेटर से नियमित रूप से इस तरह की जानकारी मांगती थी। उसने एक मैसेज में लिखा, 'तुम मेरे गुप्त मुखबिर हो, प्रिय!' और दूसरे मैसेज में लिखा, 'डेव, क्या तुम मुझे बताओगे कि कल नाटो पुतिन के लिए क्या सरप्राइज रख रहा है?' अदालती दस्तावेजों में यह साफ नहीं है कि वह महिला किस देश रूस या यूक्रेन के लिए काम कर रही थी। न ही उस डेटिंग साइट का नाम बताया गया है। ओमाहा स्थित अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय की प्रवक्ता एमी डोनाटो ने सोमवार को कहा कि वह यह जानकारी नहीं दे सकतीं। स्लेटर के वकील स्टुअर्ट डोर्नन ने आगे की जानकारी के लिए तुरंत कॉल का जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed