फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukrain war US President Trump threatens to punish Russia with tariffs

US: '50 दिन में यूक्रेन के साथ समझौता नहीं किया, तो टैरिफ लगाकर सजा दूंगा', राष्ट्रपति ट्रंप की रूस को धमकी

Mon, 14 Jul 2025 08:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 14 Jul 2025 08:58 PM IST
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर 50 दिनों में यूक्रेन युद्ध खत्म करने का समझौता नहीं हुआ, तो वह रूस पर 100 फीसदी तक के कड़े टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ये टैरिफ केवल रूस पर ही नहीं, बल्कि उसके व्यापारिक साझेदार देशों पर भी लागू हो सकते हैं, ताकि रूस को वैश्विक अर्थव्यवस्था में अलग-थलग किया जा सके।

विज्ञापन
ukrain war US President Trump threatens to punish Russia with tariffs
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर अगले पचास दिनों में यूक्रे युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं हुआ, तो वह रूस पर टैरिफ लगाकर सजा देंगे। एसोसिएटेड प्रेस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, अगर 50 दिनों में कोई समझौता नहीं होता है तो हम बहुत कड़े टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने नाटो के महासचिव मार्क रूटे के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया कि ये टैरिफ 100 फीसदी तक हो सकते हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किन उत्पादों पर ये टैरिफ लगाए जा सकते हैं।  
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर युद्ध खत्म नहीं हुआ तो वह बहुत कड़े टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने इन्हें सेकेंडरी टैरिफ बताया। यानी ये टैरिफ रूस के व्यापारिक साझेदार देशों पर लागू होंगे।

ये भी पढ़ें: भारत से रूस जाएंगे 10 लाख कुशल कामगार, श्रमिकों की भारी कमी पूरी करने की तैयारी; यहां करेंगे काम


वहीं, नाटो महासचिव रूटे ने कहा कि यूरोपीय देश अमेरिका से हथियार खरीदेंगे, ताकि यूक्रेन को युद्ध में मदद दी जा सके। उनका कहना था कि ये हथियार और सैन्य उपकरण रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति वार्ता पर दोबारा विचार करने पर मजबूर कर सकते हैं।

रूटे ने कहा कि यूक्रेन को बड़ी मात्रा में मिसाइलें, वायु रक्षा प्रणाली और गोला-बारूद जैसा सैन्य साजो-सामान मिलेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा, यहां तेजी बेहद जरूरी है। रूटे ने बताया कि जर्मनी, फिनलैंड, कनाडा, नॉर्वे, स्वीडन, ब्रिटेन और डेनमार्क उन देशों में शामिल हैं जो हथियार खरीद कर यूक्रेन को देंगे।

ये भी पढ़ें: 'भारत-चीन के संबंध दुनिया के लिए अहम, सीमा पर कम हुआ तनाव'; वांग यी के साथ बैठक में बोले जयशंकर

ट्रंप ने भी कहा कि यूपीय सरकारें एक नए समझौते के तहत हथियार और गोला-बारूद यूक्रेन को सौंपेंगी, ताकि वह रूस के खिलाफ अपनी रक्षा कर सके। सोमवार को ओवल ऑफिस में रूटे के साथ बैठक में ट्रंप ने कहा कि इन हथियारों की आपूर्ति के साथ-साथ अगर 50 दिनों के भीतर शांति समझौता नहीं हुआ तो रूस के सभी निर्यात पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी पुतिन के लिए एक सख्त संदेश होगी कि वे इस युद्ध को खत्म करने को लेकर गंभीर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed