फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Was Brigitte Macron Born Male? appeals Court Listens If French First Lady Transitioned

France: पहले पुरुष थीं फ्रांस की प्रथम महिला? शीर्ष अपील कोर्ट में पहुंचा केस; जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 14 Jul 2025 09:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 14 Jul 2025 09:57 PM IST
सार

France: फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों के बारे में यह अफवाह फैलाई गई कि वह कभी पुरुष थीं और उन्होंने लिंग परिवर्तन कराया। इस मामले में दो महिलाओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया गया, जिन्हें पहले निचली कोर्ट ने दोषी माना गया था लेकिन अब अपील कोर्ट ने बरी कर दिया है। अब यह मामला फ्रांस की सर्वोच्च अदालत में पहुंच गया है, जहां दोबारा सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Was Brigitte Macron Born Male? appeals Court Listens If French First Lady Transitioned
ब्रिजिट मैक्रों, इमैनुएल मैक्रों - फोटो : एक्स/इमैनुएल मैक्रों

विस्तार

फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों ने अपने बारे में फैलाई जा रही अफवाहों को लेकर दो महिलाओं के खिलाफ देश की सबसे शीर्ष अपील कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। दावा किया जा रहा था कि ब्रिजिट मैक्रों कभी पुरुष थीं और बाद में उन्होंने लिंग परिवर्तन कराया। उनके वकील ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते पेरिस की अपील कोर्ट ने निचली अदालत के उस फैसले को पलट दिया था, जिसमें दोनों महिलाओं को दोषी ठहराया गया था। इन महिलाओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए यह अफवाह फैलाने का आरोप था कि ब्रिजिट मैक्रों पहले एक पुरुष थीं। ये अफवाहें इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  '50 दिन में यूक्रेन के साथ समझौता नहीं किया, तो टैरिफ लगाकर सजा दूंगा', ट्रंप की रूस को धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिजिट मैक्रों की उम्र उनके पति राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से 24 साल ज्यादा है और इस अंतर को लेकर पहले भी लोग कई तरह की बातें करते रहे हैं। लेकिन हालिया आरोपों ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। ब्रिजिट मैक्रों ने इन महिलाओं के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। दिसंबर 2021 में एक यूट्यूब वीडियो में यह दावा किया गया कि ब्रिजिट का असली नाम 'जीन-मिशेल ट्रोग्नू' है, जो वास्तव में उनके भाई का नाम है।

इस वीडियो में आध्यात्मिक बातों विश्वास रखने वाली अमांडिन रॉय नाम की एक महिला ने नताशा रे नाम की एक पत्रकार से चार घंटे तक बात की थी। इसी बातचीत के दौरान ब्रिजिट मैक्रों के बारे में ये झूठे और विवादित दावे किए गए थे। अब मामला फ्रांस की शीर्ष अपील कोर्ट में है, जहां यह तय किया जाएगा कि इन दावों को फैलाने वाली महिलाओं को सजा मिलेगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed