फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US 1900 billion dollar corona virus relief package approved people will get financial assistance

अमेरिका: 1900 अरब डॉलर के कोरोना वायरस राहत पैकेज को मिली मंजूरी, लोगों को मिलेगी वित्तीय सहायता 

Sat, 27 Feb 2021 08:54 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, वाशिंगटन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 27 Feb 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
US 1900 billion dollar corona virus relief package approved people will get financial assistance
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

अमेरिका में रह रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल यहां संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने 1900 अरब डॉलर के कोरोना वायरस राहत पैकेज संबंधी विधेयक को शनिवार को मंजूरी दे दी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन के इस पैकेज के जरिये कोविड-19 महामारी के कारण संकट का सामना कर रहे लोगों, कारोबारियों, राज्यों और शहरों को वित्तीय सहायता दी जाएगी। 

विज्ञापन


प्रतिनिधि सभा में 212 के मुकाबले 219 वोट से इस विधेयक को पारित कर दिया गया। अब इस विधेयक को सीनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएंगा जहां पर डेमोक्रेट न्यूनतम वेतन बढ़ाने के मुद्दे पर नरम पड़ सकते हैं और सरकारी सहायता एवं अन्य मुद्दों पर विवाद हो सकता है।
विज्ञापन


सदन में अल्पमत के नेता केविल मैकार्थी ने कहा ‘मेरे सहयोगी इस विधेयक को साहसिक कदम बता रहे हैं, लेकिन यह महज दिखावटी है। इसमें राशि का सही से आवंटन नहीं हुआ है। जो इन्हें लोकप्रिय बता रहे हैं, मैं उन्हें कहूंगा यह पूरी तरह से विभाजित है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उदारवादी डेमोक्रेटिक एवं मेइन से सदस्य जेर्ड गोर्ल्ड एवं ओरेगन से कर्ट शरडर मात्र दो सदस्य रहे जिन्होंने पार्टी के रूख से अलग जाकर मतदान किया। यह लड़ाई बाइडन की अपने सदस्यों के बीच एकजुटता कायम करने की भी कसौटी बन रही है क्योंकि प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी को महज 10 सीटों की बढ़त हासिल है जबकि सीनेट में रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेट के 50-50 सदस्य हैं।

प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि कानून बनने के बाद न्यूनतम वेतन में भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed