फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Urgency of Pakistan taking action against terror groups operating said US

पाक ने लगाई गुहार, अमेरिका ने कहा- पहले खत्म करो अपनी जमीन से आतंकी ठिकाने

Wed, 27 Feb 2019 08:56 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Wed, 27 Feb 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
Urgency of Pakistan taking action against terror groups operating said US
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : SELF

भारत द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर किए गए हवाई हमले के एक दिन बाद अमेरिका का बयान आया है। अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा कि वह ‘‘अपनी जमीन से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे’ और किसी भी कीमत पर भारत के साथ तनाव को और ज्यादा बढ़ाने से बचे। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने फोन पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी से बात की और सैन्य कार्रवाई से बचने की सलाह दी।


loader

पोम्पिओ ने एक बयान में कहा, ‘‘26 फरवरी को भारत की आतंकवाद-विरोधी कार्रवाई के बाद मैंनें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात कर हमारे करीबी रक्षा संबंधों और क्षेत्र में शांति तथा सुरक्षा बनाए रखने के साझा लक्ष्य पर जोर दिया।’’ 

 
पोम्पियो ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध 26 फरवरी को की गई कार्रवाई के बाद उन्होंने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बनाए रखने, हमारी (अमेरिका और भारत) घनिष्ठ सुरक्षा साझेदारी और साझा लक्ष्य पर जोर देने के लिए भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी बात की। साथ ही पोम्पियो ने दोनों देशों से शांति बरतने की अपील भी की है।  

आतंकी ठिकाने हुए नष्ट

पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद पाकिस्तान की कायराना हरकत को भारत ने अपने ही अंदाज में मुंहतोड़ जवाब दिया है। मंगलवार सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। 

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी ठिकानों पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी ठिकाने पूरी तरह से तबाह हो गए।

वायुसेना के मिराज ने जिस लक्ष्य को नष्ट किया उनमें से एक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का क्षेत्र भी शामिल है। इसके अलावा जो इलाके वायुसेना के इस हमले की जद में आए हैं वो हैं- 

लीपा, पछीबन चाम, काहूता, कोतरली, शारदी, केल, दुधनियाल, अठमुका, जूरा, लैंजोट, निकियाल, खुरेटा, मंथौर।

वायुसेना के सूत्रों के हवाले से कहा गया है, '26 फरवरी के तड़के भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने एसओसी पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकाने पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आतंकी ठिकाने पर 1000 किलो के बम गिराए गए। इस अभियान में 12 मिराज विमानों ने हिस्सा लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed