{"_id":"5efc1a008ebc3e4342527561","slug":"unsc-members-unhappy-over-pakistan-blaming-india-for-karachi-attack-china-pushed-unsc-statement-delayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने भारत पर लगाया कराची हमले का आरोप, सुरक्षा परिषद सदस्यों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने भारत पर लगाया कराची हमले का आरोप, सुरक्षा परिषद सदस्यों ने जताई नाराजगी
Wed, 01 Jul 2020 10:47 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला. न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला. न्यूयॉर्क
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Terrorists attack in Pakistan
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हुए आतंकी हमले के बाद चीन समर्थित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के बयान को लेकर परिषद के सदस्यों ने ही नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, इस बयान में हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया गया था, जिस पर साथी सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
बता दें कि, इस हमले में कुल 19 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा हमले को अंजाम देने वाले बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के चार हमलावरों को भी मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क स्थित राजनयिकों के अनुसार, चीन ने मंगलवार को हमले पर यूएनएससी के बयान का प्रस्ताव रखा। किसी भी आतंकी हमले के बाद इस तरह के बयानों को यूएनएससी द्वारा जारी किया जाता है। इस प्रस्ताव को लेकर यूएनएससी सदस्यों ने पाकिस्तान द्वारा अनछुए बयानों पर संदेह व्यक्त करते हुए अंतिम समय पर हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन
राजनयिकों के अनुसार, प्रधानमंत्री इमरान खान ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ मिलकर बिना किसी सबूत के भारत को हमले के लिए जिम्मेदार बताया। वहीं, भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़ें: प्रतिबंधों की काट तलाशने में जुटा चीन, सिंगापुर और हांगकांग के जरिए भारत में कर सकता है निवेश
यूएनएससी के सदस्यों ने कहा कि सुरक्षा परिषद द्वारा इस मामले को निपटाया नहीं जाना चाहिए क्योंकि कुरैशी के बयान से परिषद के एक गैर-स्थायी सदस्य को दोषी ठहराकर माहौल को खराब कर दिया गया है।
वहीं, यूएनएससी सदस्यों के बयानों को लेकर चीनी राजनयिकों ने अपनी निराशा जाहिर की। एक चीनी राजनयिक ने कहा कि इस मामले पर धीरे कार्रवाई करना एक गलत संदेश देगा।
बता दें कि पाकिस्तान के कराची शहर में स्थित 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर सोमवार सुबह हमला हुआ। इस हमले में 19 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, इस हमले में शामिल हमलावरों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। तीन पुलिसकर्मियों समेत सात लोग इस हमले में घायल हुए।
पुलिस उपाधीक्षक (दक्षिण) जमील अहमद ने कहा था कि इमारत के प्रवेश द्वार पर दो लोग आए और उन्होंने अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा कर्मियों पर हैंड ग्रेनेड फेंक दिया।
उन्होंने बताया था कि हालांकि हमलावरों को ढेर कर दिया गया। साथ ही कहा कि आतंकी एक कार से पहुंचे थे और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने बहुमंजिला इमारत के मुख्य द्वार पर भी ग्रेनेड फेंके। ये सभी स्वचालित मशीनगनों, ग्रेनेड और विस्फोटकों से लैस थे।