फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China border news: India wary of China investing, trading through a Singapore and Hong Kong

प्रतिबंधों की काट तलाशने में जुटा चीन, सिंगापुर और हांगकांग के जरिए भारत में कर सकता है निवेश

Wed, 01 Jul 2020 09:19 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 01 Jul 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
India China border news: India wary of China investing, trading through a Singapore and Hong Kong
भारत-चीन (सांकेतिक तस्वीर)

चीन भारत के खिलाफ नई-नई चालें चल रहा है। कभी वह भारतीय जमीन को अपना बता रहा है, तो कभी साइबर अटैक को अंजाम देने का प्रयास कर रहा है। वहीं, भारत को शक है कि चीन हांगकांग और सिंगापुर जैसे किसी तीसरे पक्ष के माध्यम से माल और निवेश की आपूर्ति करके अनुचित व्यापार व्यवहार में संलग्न हो सकता है।

विज्ञापन


मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, हाल के डाटा से पता चलता है कि जिन देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए), तरजीही व्यापार समझौता (पीटीए) या अन्य द्विपक्षीय वाणिज्यिक व्यवस्थाएं हैं, उन देशों के जरिए चीन भारत में सामान और निवेश बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि यह न केवल अवैध है, बल्कि घरेलू उद्योग को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चीन की कायरना हरकत, साइबर हमलों से सूचना और वित्तीय भुगतान प्रणालियों को बना रहा निशाना


बता दें कि, लद्दाख की गलवां घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद एशिया के दो सबसे बड़े देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इस घटना में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, इस झड़प के बाद से लोग चीनी सामानों के बहिष्कार की बात कर रहे हैं। 

आंकड़ों से पता चलता है कि चीन से कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) घटा है, लेकिन कई भारतीय फर्मों ने चीनी निवेश प्राप्त किया है। इसी तरह, हाल ही में चीन से आयात में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इस दौरान हांगकांग और सिंगापुर से आयात में वृद्धि हुई है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि कुछ गड़बड़ है और उसकी जांच की जरूरत है।

'फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन' (एफआईईओ) के अनुसार, चीन के साथ भारत का व्यापार 2019 में 6.05 बिलियन डॉलर घटा है। यह अब 51.25 बिलियन डॉलर तक सीमित हो गया है। वहीं, 2019 में हांगकांग से व्यापार 5.8 बिलियन डॉलर के करीब बढ़ा है। इसी प्रकार, सिंगापुर के साथ भारत का व्यापार घाटा पिछले वित्तीय वर्ष में 5.82 बिलियन डॉलर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed