फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNSC issued 1st unanimous statement two months after Russia invasion of Ukraine

Russia-Ukraine War: रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के दो महीने बाद यूएनएससी ने जारी किया सर्वसम्मत बयान, जताई गहरी चिंता

Sat, 07 May 2022 10:24 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 07 May 2022 10:24 PM IST
सार

15 देशों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अपने पहले सर्वसम्मत बयान को जारी कर कहा कि वह यूक्रेन में एक शांतिपूर्ण समाधान की तलाश में महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रयासों के लिए मजबूती से समर्थन करता है।

विज्ञापन
UNSC issued 1st unanimous statement two months after Russia invasion of Ukraine
यूक्रेन संकट - फोटो : File Photo

विस्तार

रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के दो महीने बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को अपना पहला सर्वसम्मत बयान जारी किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन में शांति और सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। यूएनएससी में रूस स्थायी सदस्य है। 

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि यूएनएससी ने यूक्रेन की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के संबंध में गहरी चिंता व्यक्त की है। साथ ही 15 देशों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अपने पहले सर्वसम्मत बयान को जारी कर कहा कि वह यूक्रेन में एक शांतिपूर्ण समाधान की तलाश में महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रयासों के लिए मजबूती से समर्थन करता है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने गुरुवार को रूस और यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा के बारे में परिषद को जानकारी दी थी, जहां उन्होंने 26 और 28 अप्रैल को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। गुटेरेस ने कहा था कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध से होने वाली परेशानी दुनिया के लोगों के लिए खत्म होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के दौरान गुटेरस ने कहा था गंभीर जांच हो
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने गुरुवार को इस बात पर जोर दिया कि 21वीं शताब्दी में युद्ध को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने युद्ध अपराधों के आरोपों की अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत (आईसीसी) से गंभीर जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग का समर्थन किया।

अयमान अल जवाहरी ने वीडियो में अमेरिका को बताया दोषी
आतंकी संगठन अल-कायदा का नेता अयमान अल जवाहरी ओसामा बिन लादेन की मौत की 11वीं बरसी पर पहले से रिकार्ड किए गए एक वीडियो में नजर आया। वीडियो में अल जवाहरी ने यूक्रेन में उपजे हालात के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया। उसने कहा कि अमेरिका की कमजोरी के कारण उसका सहयोगी यूक्रेन रूसी आक्रमण का शिकार बन गया।

रूस ने तेज किए हमले
मारीपोल पर कब्जे के बाद रूसी सेना डोनेस्क, लुहांस्क और खार्कीव पर बड़े हमले कर रही है। यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खार्कीव पर कब्जे के इरादे से रूसी सेना ने शनिवार को इलाके के तीन पुल उड़ा दिए। उनका मकसद यूक्रेनी सेना के जवाबी हमलों को कमजोर करना बताया जा रहा है। खार्कीव क्षेत्र में बोहोडुखीव रेलवे स्टेशन के नजदीक बनाए गए शस्त्रागार को भी रूसी सेना ने मिसाइल हमले में नष्ट कर दिया है। इस शस्त्रागार में अमेरिका और यूरोपीय देशों द्वारा दिए गए हथियार रखे हुए थे।

विजय परेड दिवस पर अहम अपडेट्स

  • यूक्रेन पर जारी हमलों के बीच मॉस्को ने विजय परेड दिवस की ड्रेस रिहर्सल की। रूस ने कहा कि 9 मई को होने वाला कार्यक्रम दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में युद्ध से तबाह बंदरगाह शहर मारीपोल में आयोजित नहीं किया जा सकता है। इस बीच कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने एलान किया कि मार्शल लॉ लागू होने के कारण आठ और नौ मई को विजय दिवस पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
  • मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने रेड स्क्वायर में मुख्य परेड सहित वार्षिक विजय दिवस समारोह के दौरान अमेरिकी नागरिकों को सार्वजनिक समारोहों और उत्सवों से बचने के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है।
  • दरअसल, सोमवार को द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की 77वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed