{"_id":"5f3367a4bd286f0cb96521ae","slug":"united-nations-to-help-communities-most-affected-by-monsoon-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में मानसून से सबसे ज्यादा प्रभावित समुदायों को सहायता देगा संयुक्त राष्ट्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत में मानसून से सबसे ज्यादा प्रभावित समुदायों को सहायता देगा संयुक्त राष्ट्र
Wed, 12 Aug 2020 09:23 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में मानसून के कारण हो रही भारी बारिश की वजह से सर्वाधिक प्रभावित और वंचित समुदायों को संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता मुहैया कराएगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि ‘‘ऐसा बताया जा रहा है कि भारत में मानसून ने 770 से अधिक लोगों की जान ले ली है। प्राधिकारियों के अनुसार, पांच लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। संयुक्त राष्ट्र भारत में सबसे वंचित और प्रभावित समुदायों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए तैयार है।’’
विज्ञापन
दुजारिक ने एशिया में बाढ़ की स्थिति के बारे में कहा कि बांग्लादेश में पिछले कुछ वर्षों का सबसे भयंकर एवं सबसे लंबा मानसून आया है और एक चौथाई देश बाढ़ से जूझ रहा है।उन्होंने कहा कि कम से कम 54 लाख लोग भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 11,000 परिवार विस्थापित हो गए हैं और 135 लोगों की मौत हो गई है। प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी भोजन, आश्रय, साफ जल, स्वच्छता संबंधी एवं अन्य आपूर्ति उपलब्ध कराने में सहायता कर रहे हैं।
विज्ञापन