फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United kingdom breaks all time temperature record with 39.1C reading

London: ब्रिटेन में अब तक की सबसे भीषण गर्मी झेल रहे लोग, पहली बार तापमाप 40 डिग्री पहुंचा

Tue, 19 Jul 2022 06:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 19 Jul 2022 06:41 PM IST
सार

ब्रिटेन के मौसम विभाग ने राजधानी लंदन समेत मध्य, उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के इलाकों में भीषण गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
United kingdom breaks all time temperature record with 39.1C reading
लंदन में भीषण गर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन में इस समय लोगों को अप्रत्याशित भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी लंदन के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात काफी गर्म रही और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


नदियों-झीलों में नहाने के दौरान पांच लोगों की मौत
ब्रिटेन के मौसम विभाग ने राजधानी लंदन समेत मध्य, उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के इलाकों में भीषण गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नदियों और झीलों में नहाने के दौरान कम से कम पांच लोगों की डूबने से मौत हो गयी।
विज्ञापन


पहली बार इंग्लैंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस
मौसम वैज्ञानिक रचेल आयेर्स ने कहा, “ब्रिटेन में मंगलवार का दिन गर्मी के मद्देनजर बेहद अप्रत्याशित हो सकता है, इंग्लैंड के कुछ इलाकों में इस दौरान तापमान संभवतः 41 डिग्री सेल्सियस के उच्च स्तर तक पहुंच जाएगा। यह एक रिकॉर्ड होगा। हमने पहली बार इंग्लैंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस देखा है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों और उड़ानों को भी रद्द करने की संभावना
रचेल आयेर्स के मुताबिक, भीषण गर्मी के कारण कुछ सड़क मार्गों को बंद किया जा सकता है जबकि ट्रेनों और उड़ानों को भी रद्द करने की संभावना है। भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर फंसे हुए लोगों के स्वास्थ्य को भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।


पूर्वी इंग्लैंड के सफोल्क इलाके में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्कॉटलैंड और वेल्स इलाकों में भी तापमान काफी अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed