फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNICEF regrets poor response to USD 39 million appeal for Pakistan flood hit children

UNICEF: बाढ़ प्रभावित बच्चों के लिए 39 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग कम, पाक की दुनियाभर के देश करें मदद

Wed, 21 Sep 2022 04:37 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 21 Sep 2022 04:37 PM IST
सार


बारिश और बाढ़ ने पहले ही 550 से अधिक बच्चों की जान ले ली है। बलूचिस्तान में यूनिसेफ पाकिस्तान के मुख्य क्षेत्र अधिकारी गेरिडा बिरुकिला ने कहा कि बाढ़ से जल जनित बीमारी पैदा होने से डर है कि और बच्चे अपनी जान न गंवा दें। 

विज्ञापन
UNICEF regrets poor response to USD 39 million appeal for Pakistan flood hit children
पाकिस्तान में बाढ़ के बाद के हालात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में आई बाढ़ ने चारों तरफ तबाही मचाई है। बाढ़ की वजह से बच्चे भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यूनिसेफ ने कहा कि देश में करीब 30 लाख से अधिक बच्चों की जान बचाने की जरुरत है और पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए की गई 3.9 करोड़ डॉलर की फंडिंग की मांग एक तिहाई से भी कम है।
विज्ञापन


550 से अधिक बच्चों की जा चुकी है जान
बारिश और बाढ़ ने पहले ही 550 से अधिक बच्चों की जान ले ली है। बलूचिस्तान में यूनिसेफ पाकिस्तान के मुख्य क्षेत्र अधिकारी गेरिडा बिरुकिला ने कहा कि बाढ़ से जल जनित बीमारी पैदा होने से डर है कि और बच्चे अपनी जान न गंवा दें। दुनियाभर को एक साथ पाकिस्तान में बच्चों की मदद करने की जरूरत है। पाकिस्तान के एक अखबार ने मंगलवार को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के प्रतिनिधि के हवाले से कहा कि पाकिस्तान में हर उस बच्चे को जीवन रक्षक स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा सेवाएं मुहैया कराकर जीवन बचा सकते हैं, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। विनाशकारी बाढ़ ने पाकिस्तान में 3.4 मिलियन से अधिक बच्चों को उनके घर से बेघर कर दिया है। 
विज्ञापन


14 जून से आई विनाशकारी बाढ़ से 1,545 से अधिक लोग मारे और हजारों हुए घायल 
पाकिस्तान में आई बाढ़ से 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही लाखों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ के पानी ने गांवों, सड़कों और पुलों को बहा दिया है। पाकिस्तान के एक तिहाई क्षेत्र को जलमग्न कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed