फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN report accuses Israel of Molestation against Palestinians; Netanyahu claims anti-Israel bias World News

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: इस्राइल पर फलस्तीनी नागरिकों के यौन उत्पीड़न का आरोप; पीएम नेतन्याहू ने किया खंडन

Fri, 14 Mar 2025 09:41 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 09:41 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र समर्थित मानवाधिकार विशेषज्ञों ने इस्राइल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने गाजा पट्टी में हमास के साथ युद्ध के दौरान शारीरिक शोषण, प्रजनन और अन्य लिंग-आधारित हिंसा का व्यवस्थित रूप से इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
UN report accuses Israel of Molestation against Palestinians; Netanyahu claims anti-Israel bias World News
इस्राइल-हमास (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें संयुक्त राष्ट्र समर्थित मानवाधिकार विशेषज्ञों ने इस्राइल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने गाजा पट्टी में हमास के साथ युद्ध के दौरान शारीरिक शोषण, प्रजनन और अन्य लिंग-आधारित हिंसा का व्यवस्थित रूप से इस्तेमाल किया। बता दें कि रिपोर्ट में यह आरोप 7 अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमले के बाद की स्थिति पर आधारित हैं। 
विज्ञापन


भारी विस्फोटक इस्तेमाल का भी जिक्र
साथ ही इस्राइल हमास संघर्ष को लेकर जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि इस्राइल ने गाजा में नागरिक क्षेत्रों में भारी विस्फोटक इस्तेमाल किए, अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हमले किए, जिससे महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा हुई। इसके अलावा रिपोर्ट में इस्राइल सुरक्षा बलों पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने फलस्तीनी बंदियों के खिलाफ यौन हिंसा की। हालांकि, इस्राइल ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि यदि कोई उल्लंघन होता है तो वह कार्रवाई करते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-US: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- ग्रीनलैंड को अपना बनाएगा अमेरिका; इसमें नाटो प्रमुख निभा सकते हैं अहम भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइली पीएम ने रिपोर्ट को बताया विरोधी शो
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मानवाधिकार परिषद के इस रिपोर्ट पर पलटवार किया। उन्होंने इस रिपोर्ट को लेकर कहा कि यह एक इस्राइल विरोधी शो है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह परिषद लंबे समय से यहूदी विरोधी है, आतंकवाद का समर्थन करती है और अब अप्रासंगिक हो चुकी है। उन्होंने अपने बयान में परिषद द्वारा किए गए निष्कर्षों पर कोई टिप्पणी नहीं की।


रिपोर्ट के बाद हमास की मांग
इस रिपोर्ट के बाद हमास ने अंतरराष्ट्रीय अदालतों से इस्राइल के नेताओं के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में इस्राइल के हमलों में 48,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस्राइल ने यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं को नष्ट कर दिया, जो एक प्रकार के नरसंहार के रूप में देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:-US: किम के साथ संबंध पर बोले ट्रंप, कहा- उत्तर कोरिया के साथ अभी भी अच्छे रिश्ते; लेकिन परमाणु शक्ति...

इस्राइल ने रिपोर्ट को बताया निर्थक
हालांकि, इस्राइल ने इस आरोप को पूरी तरह से नकारा किया है और इसे जमीन से बने बिना प्रमाण के आरोप बताया है।  इस्राइल का कहना है कि उनका उद्देश्य नागरिकों को नुकसान पहुंचाए बिना हमास से लड़ना था और वे नागरिक क्षेत्रों में हमास के सैन्य गतिविधियों के कारण हमले कर रहे थे। दूसरी तरफ, हमास ने इस्राइल के नेताओं पर मुकदमा चलाने की मांग की है। इस युद्ध के परिणामस्वरूप गाजा में भारी मौतें हुईं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस्राइल ने इस युद्ध में लगभग 1,200 नागरिकों की मौत होने का आरोप हमास पर लगाया था।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed