{"_id":"603a4fe4887c8d2b7378fdb4","slug":"un-chief-election-indian-american-akanksha-arora-in-the-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएन महासचिव पद की दौड़ में भारतवंशी आकांक्षा, गुतेरस को देंगी चुनौती, अभी यूनडीपी में हैं कार्यरत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएन महासचिव पद की दौड़ में भारतवंशी आकांक्षा, गुतेरस को देंगी चुनौती, अभी यूनडीपी में हैं कार्यरत
Sat, 27 Feb 2021 08:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 27 Feb 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
अरोरा आकांक्षा
- फोटो : Social Media
हरियाणा में जन्मी व अब अमेरिका में रह रहीं आकांक्षा अरोरा संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में शामिल हैं। वे मौजूदा यूएन महासचिव एंटोनियो गुतेरस को चुनौती देंगी। 34 साल की आकांक्षा यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) में ऑडिट कोआर्डिनेटर हैं।
विज्ञापन
आकांक्षा छह साल की थीं तब उनका परिवार सऊदी अरब चला गया था। इसके बाद कनाडा के टोरंटो में योर्क यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री ली। इसके बाद आकांक्षा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री ली। आकांक्षा के पास भारत का ओवरसीज सिटीजन शिप कार्ड (ओसीआई) व कनाडा का पासपोर्ट है। हालांकि अमेरिका या अन्य देशों से समर्थन मिलेगा या नहीं, अभी तय नहीं है। उन्होंने खुद भी अभी किसी देश से समर्थन की अपील नहीं की है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में शुरू किया अभियान 'यूएनओडब्ल्यू'
आकांक्षा ने यूएन महासचिव पद के लिए दावेदारी को लेकर जमीनी अभियान व सोशल मीडिया में कैंपेन शुरू कर दी है। ट्विटर पर इसे 'यूएनओडब्ल्यू' नाम दिया गया है। आकांक्षा ने इसके साथ ही अपने प्रतिद्वंद्वी गुतरेस पर जुबानी हमले शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि गुतेरस इस विश्व संस्थान में सुधार लाने में विफल रहे हैं।
विज्ञापन