{"_id":"5db303a18ebc3e0159666328","slug":"un-chief-antonio-guterres-appeals-on-kashmir-issue-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बातचीत के जरिए कश्मीर मामला सुलझाए जाने की अपील दोहराई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बातचीत के जरिए कश्मीर मामला सुलझाए जाने की अपील दोहराई
Fri, 25 Oct 2019 07:46 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 25 Oct 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
एंतोनियो गुतारेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने वार्ता के जरिए कश्मीर मामला सुलझाए जाने की अपील दोहराते हुए कहा है कि जो भी समाधान हो, उसमें घाटी में रह रहे लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बृहस्पतिवार को एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुतारेस मौका मिलने पर इस मुद्दे पर दोनों देशों के साथ बातचीत करते रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महासचिव ने महासभा के दौरान और इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री से कश्मीर के मामले पर बातचीत की।
विज्ञापन
दुजारिक ने कश्मीर में हालात से जुड़े एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने अपील की है कि ‘‘वार्ता के जरिए स्थिति सुलझाई जाए और जो भी समाधान हो, उसमें कश्मीर में रह रहे लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान निहित हो।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पिछले महीने कहा था कि कश्मीर मामला सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता ‘‘परम आवश्यक तत्व’’ है’’ और यदि दोनों पक्ष मदद के लिए कहते हैं तो वह इसके लिए तैयार हैं।