फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraines capital under fire, Russia launched a big attack, NATO leaders will visit to take stock

कीव में आग से हाहाकार : रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर बोला बड़ा धावा, नाटो के तीन नेता लेंगे जायजा

Tue, 15 Mar 2022 02:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 15 Mar 2022 02:32 PM IST
सार

रूसी फौजों ने आज हमले में तोपों का इस्तेमाल किया। गोलाबारी से एक 15-मंजिला अपार्टमेंट में आग लग गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अंदर फंस गए।

विज्ञापन
Ukraines capital under fire, Russia launched a big attack, NATO leaders will visit to take stock
Russias offensive in Ukraine - फोटो : ANI

विस्तार

रूस ने मंगलवार को जंग के 20 वें दिन यूक्रेन की राजधानी कीव पर जबर्दस्त धावा बोल दिया। दिन उगने के पहले ही रूसी फौजों ने कीव में भारी गोलाबारी की। इससे कई इमारतों में आग लग गई। इस बीच नाटो के तीन नेताओं ने आज युद्धग्रस्त कीव का जायजा लेने की योजना बनाई है। 

विज्ञापन


यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूसी फौजों ने आज हमले में तोपों का इस्तेमाल किया। गोलाबारी से एक 15-मंजिला अपार्टमेंट में आग लग गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग अंदर फंस गए हैं। एक अन्य धमाके से डाउनटाउन सबवे स्टेशन का प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा कि अब यहां ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन


रूस ने मंगलवार को मध्य कीव की कई इमारतों पर एक साथ गोलाबारी की। धमाकों की आवाज से कीव दहल उठा। अधिकांश नागरिक पहले ही सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं। नाटो के सदस्य देशों पोलैंड, चेक रिपब्लिक व स्लोवाकिया के नेता आज कीव पहुंच रहे हैं। वे यूक्रेन के प्रति अपना समर्थन जताएंगे। वे यूरोपीय संघ के मिशन के रूप में वहां जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला ने ट्वीट कर बताया कि 'यात्रा का उद्देश्य यूक्रेन और उसकी स्वतंत्रता और स्वतंत्रता के लिए यूरोपीय संघ का समर्थन  प्रकट करना है। उनके साथ स्लोवाक के प्रधानमंत्री जनेज जांजा, पोलैंड के पीएम माटेउज मोराविएकी और जारोस्लाव काकजिंस्की भी कीव जाएंगे। 


बीते 20 दिनों से रूस यूक्रेन पर भारी बमबारी कर रहा है। यूक्रेन व उसके बीच चार दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन जंग रोकने पर सहमति नहीं बन पा रही है। रूस-यूक्रेन के बीच आज भी चौथे दौरे की वार्ता जारी रहने वाली है। करीब तीन सप्ताह पहले जब रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था, तब आशंका जताई जा रही थी कि वह जल्द ही कीव पर कब्जा कर लेगा। ऐसे में कीव के लोगों ने सबवे स्टेशनों पर रातें गुजारीं या ट्रेनों से दूसरे शहरों में भाग निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed