फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Russia Conflict Updates Biden authorizes to use US-supplied long-range missiles for attak on Russia

Ukraine Russia Conflict: 'यूक्रेन रूस पर हमले के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करे'; बाइडन ने दी अनुमति

Mon, 18 Nov 2024 12:08 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 18 Nov 2024 12:08 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पद छोड़ने से महज दो महीने पहले बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पहली बार यूक्रेन को रूस के ठिकानों पर हमले करने के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करने की अनुमति दी है। इन मिसाइलों की आपूर्ति अमेरिका ने की है।

विज्ञापन
Ukraine Russia Conflict Updates Biden authorizes to use US-supplied long-range missiles for attak on Russia
जो बाइडन - फोटो : PTI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बीते 33 महीने से जारी है। दोनों देशों के हिंसक संघर्ष में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ अपुष्ट रिपोर्ट्स में हताहतों की संख्या लाख के ऊपर होने का दावा भी किया जाता है। दोनों देशों के टकराव के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है। खबरों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 19 जनवरी, 2024 को पूरा होने वाले कार्यकाल से पहले यूक्रेन को रूस पर हमले के लिए मिसाइलों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। यह युद्ध की शुरुआत के बाद पहला मौका है जब बाइडन ने यूक्रेन को अमेरिका से सप्लाई की गई मिसाइलों के इस्तेमाल की अनुमति दी है। सूत्रों ने इस बात का दावा किया है कि बाइडन का यह फैसला अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव है।
विज्ञापन


नए अमेरिकी राष्ट्रपति की शपथ से पहले देश की नीति में बड़ा बदलाव
गौरतलब है कि अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद इस बात को दोहराया है कि वे जल्द से जल्द युद्ध समाप्त करने के लिए हरसंभव उपाय करेंगे। इसमें यूक्रेन को अमेरिका की तरफ से दी जा रही मदद को सीमित करने का विकल्प भी शामिल है।
विज्ञापन


अब अधिक घातक हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका
समाचार एजेंसी एपी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए उत्तर कोरिया का समर्थन हासिल किया है। उत्तर कोरिया ने रूस में हजारों सैनिक भेजे हैं। इस फैसले के जवाब में अब अधिक घातक हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर अधिक चर्चा करने की अनुमति नहीं
अमेरिका की तरफ यूक्रेन को दी गई अनुमति के मामले से परिचित सूत्रों ने सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर अधिक चर्चा करने की अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए बाइडन के फैसले की विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed