{"_id":"5f10dedad334471cef2ad44b","slug":"uk-us-and-canada-make-big-allegation-russia-trying-to-steal-information-about-vaccine-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा का बड़ा आरोप- वैक्सीन ट्रायल की जानकारी चुराने की कोशिश में रूस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा का बड़ा आरोप- वैक्सीन ट्रायल की जानकारी चुराने की कोशिश में रूस
Fri, 17 Jul 2020 12:11 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीन बनाने में सबसे आगे चल रहे ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा पर रूस के हैकरों की नजर पड़ गई है। तीनों देशों की इंटैलिजेंस एजेंसियों ने खुलासा किया है कि रूस की इंटेलिजेंस एजेंसी से जुड़ा हैकिंग समूह वैक्सीन के ट्रायल से जुड़ी जानकारियां चुराने की कोशिश कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि रूस की इस करतूत से मॉस्को व पश्चिमी देशों के बीच साइबर और इंटैलिजेंस युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी नेशनल इंटैलिजेंस एजेंसी ने बताया है कि रूस से जुड़ा एपीटी29 हैकिंग ग्रुप कोजी बियर वैज्ञानिक कार्यों व वैक्सीन संबंधी जानकारी चुराने की कोशिश कर रहा है। ई-मेल, इलेक्ट्रॉनिक मेल और फर्जी साफ्टवेयर के जरिए हैकरों ने कुछ संगठनों व संस्थाओं पर अटैक कर गोपनीय सूचना चुराने की कोशिश की है। एजेंसियों ने स्पष्ट किया कि कोजी बियर ने वैक्सीन की जानकारी चुराने के लिए ‘वेलमेस और वेलमेल’ कोड का इस्तेमाल किया है। मई में भी एजेंसियों ने ऐसा दावा किया था।
विज्ञापन
कोजी बियर हैकिंग के लिए बदनाम...
अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी की साइबर सिक्योरिटी डायरेक्टर एनी न्यूबर्जर का कहना है, कोजी बियर हैकिंग के लिए बदनाम है। यह रूस की सरकार के लिए काम करता है। एपीटी29 सरकारी, राजनयिक, स्वास्थ्य, और ऊर्जा से जुड़े संगठनों पर हमला करता रहा है।
विज्ञापन