फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK set to recognise Palestinian state despite opposition from US

UK: आज फलस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे सकता है ब्रिटेन, पीएम स्टार्मर करेंगे घोषणा

Sun, 21 Sep 2025 03:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 21 Sep 2025 03:21 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन सरकार अमेरिका के विरोध के बावजूद फलस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता देने जा रही है, क्योंकि इस्राइल ने गाजा युद्ध को लेकर कथित तय शर्तें पूरी नहीं कीं। यह कदम प्रतीकात्मक है, लेकिन इससे गाजा में संघर्ष खत्म करने और दो-राष्ट्र समाधान की उम्मीद को बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
UK set to recognise Palestinian state despite opposition from US
कीएर स्टार्मर, ब्रिटिश पीएम - फोटो : X @@Keir_Starmer

विस्तार

अमेरिका के विरोध के बावजूद ब्रिटेन सरकार रविवार को फलस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने जा रही है। ब्रिटेन ने यह फैसला तब लिया है, जब उसने यह माना कि इस्राइल ने गाजा युद्ध को लेकर तय शर्तों को पूरा नहीं किया है। 
विज्ञापन


यह कदम प्रतीकात्मक माना जा रहा है। फिर भी ब्रिटेन को उम्मीद है कि इससे गाजा में संघर्ष को खत्म करने का राजनयिक दबाव बढ़ेगा और दीर्घकालिक शांति की दिशा में रास्ता साफ होगा। उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी ने बताया कि प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर रविवार को इस फैसले की घोषणा करेंगे। लैमी इस महीने की शुरुआत तक ब्रिटेन विदेश मंत्री थे। उन्होंने स्काई न्यूज से कहा, अगर आज फलस्तीन को राष्ट्र के रूप में मान्यता देने का फैसला होता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह तुरंत अस्तित्व में आ जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि देंगे राष्ट्रपति ट्रंप और MAGA अभियान के सदस्य, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी सभा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम दो-राष्ट्र समाधान की संभावना को जीवित रखने में मदद करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि फलस्तीनी लोगों को हमास से जोड़कर देखना गलत है। जुलाई में जब उनकी लेबर पार्टी के अंदर से इसको लेकर भारी दबाव था, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा था कि अगर इस्राइल गाजा में संघर्ष विराम के लिए तैयार नहीं होता, संयुक्त राष्ट्र को मदद लाने की अनुमति नहीं देता और दीर्घकालिक शांति की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाता, तो ब्रिटेन फलस्तीनी को राष्ट्र के रूप में मान्यता देगा।


यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है, जब इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक होनी है और ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और फ्रांस जैसे अन्य देश भी फलस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने की तैयारी कर रहे हैं। इस फैसले से कुछ ही दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्रिटेन की राजकीय यात्रा पर आए थे। उन्होंने इस योजना का विरोध किया। ट्रंप ने कहा, इस मुद्दे पर मेरा प्रधानमंत्री से मतभेद है। वास्तव में हमारे बीच यह गिने-चुने मतभेदों में से एक है। 

ये भी पढ़ें: 'अगर हम तेल की खुदाई शुरू कर दें, तो अपने आप खत्म हो जाएगा युद्ध', रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ट्रंप का बयान

आलोचकों में अमेरिका और इस्राइली सरकार शामिल हैं, जो दो-राष्ट्र समाधान में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने इस योजना की आलोचना की है और कहा है कि यह हमास और आतंकवाद को इनाम देने जैसा है। प्रधानमंत्री स्टारमर ने साफ किया है कि हमास का फलस्तीनी लोगों के भविष्य के शासन में कोई स्थान नहीं होगा और उसे अभी भी बंधक बनाए गए इस्राइली नागरिकों को रिहा करना होगा, जो सात अक्तूबर 2023 के हमलों से जुड़े हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed