{"_id":"68cf923fb538c94dbb002587","slug":"trump-maga-movement-will-honour-charlie-kirk-at-arizona-memorial-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि देंगे राष्ट्रपति ट्रंप और MAGA अभियान के सदस्य, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी सभा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि देंगे राष्ट्रपति ट्रंप और MAGA अभियान के सदस्य, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी सभा
Sun, 21 Sep 2025 11:21 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्लेनडेल (कैलिफोर्निया)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्लेनडेल (कैलिफोर्निया)
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:21 AM IST
सार
US: राष्ट्रपति ट्रंप और उनके समर्थक चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि देंगे, जिनकी 10 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। यह समारोह फीनिक्स के स्टेट फार्म स्टेडियम में होगा, जहां कड़ी सुरक्षा होगी। ट्रंप ने किर्क की हत्या के लिए वामपंथी समूहों को दोषी ठहराया। उन्होंने किर्क की तारीफ करने वाले प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने के लिए डेमोक्रेट्स की आलोचना की।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, चार्ली किर्क
- फोटो : पीटीआई / अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' अभियान के प्रमुख सदस्य रविवार को दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि देंगे। किर्क की हत्या को अमेरिका की राजनीति में एक अहम घटना के रूप में देखा जा रहा है। उनके लिए आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य युवा नेता शामिल होंगे, जिन पर किर्क का गहरा असर था। ट्रंप ने 2024 की चुनावी जीत में किर्क को अहम भूमिका निभाने वाला बताया था।
किर्क की हत्या से खौफ में अमेरिकी लोग
किर्क की हत्या 10 सितंबर को यूटा के एक कॉलेज परिवार में हुई थी। इस हत्याकांड ने राजनीतिक हिंसा, अभिव्यक्ति की आजादी पर तेज बहस छेड़ दी है। इस गोलीबारी से कुछ अमेरिकियों में डर पैदा हो गया है कि ट्रंप इस हत्याकांड को अपने आलोचकों व राजनीतिक विरोधियों की आवाज को दबाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: H-1B Visa पर ट्रंप के फैसले को लेकर यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जताई चिंता, कहा- सभी पहलुओं को समझने की कर रहे कोशिश
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा कहां आयोजित होगी?
यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम फीनिक्स के पश्चिम में बने स्टेट फार्म स्टेडियम में आयोजित होगा। यह स्टेडियम एनएफएल की टीम एरिजोना कार्डिनल्स का घर है और इसी जगह किर्क की संस्था टर्निंग प्वाइंट भी है। इस दौरान सुपर बाउल या अन्य बड़े आयोजनों के जैसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
हत्या पर जश्न मनाने वालों कार्रवाई की चेतावनी
ट्रंप प्रशासन ने किर्क पर की गई टिप्पणियों को लेकर कार्रवाई भी की है। ट्रंप ने किर्क की हत्या के लिए 'कट्टर वामपंथ' को दोषी ठहराया है और उन उदार संगठनों, दाताओं और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है, जो किर्क की हत्या का जश्न मना रहे हैं या उनकी आलोचना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'अगर हम तेल की खुदाई शुरू कर दें, तो अपने आप खत्म हो जाएगा युद्ध', रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ट्रंप का बयान
ट्रंप ने की डेमोक्रेट्स की निंदा
ट्रंप ने प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों की आलोचना की, क्योंकि उन्होंने किर्क के जीवन और उनके काम की तारीफ करने वाले एक प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। यह प्रस्ताव शुक्रवार को रिपब्लिकन के नेतृत्व वाले सदन में पारित हुआ। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, इसके खिलाफ कौन मतदान कर सकता है? सभी (रिपब्लिकन) बस कह रहे थे कि कृपया एक इंसान की हत्या की निंदा करें और डेमोक्रेट्स ने कहा, नहीं, हम ऐसा नहीं करेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन