फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK removed 'European Union' from passport cover page

ब्रिटेन ने पासपोर्ट के कवर पेज से ‘यूरोपीय यूनियन’ का नाम हटाया

Sun, 07 Apr 2019 04:45 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 07 Apr 2019 04:45 AM IST
विज्ञापन
UK removed 'European Union' from passport cover page
यूरोपीय यूनियन (लोगो)

ब्रेग्जिट पर जारी खींचतान और असमंजस की स्थिति के बीच ब्रिटेन ने अपने पासपोर्ट के कवर पेज से ‘यूरोपीय यूनियन’ का नाम हटा दिया है। इसके साथ ही ब्रिटिश सरकार ने नए पासपोर्ट जारी करना शुरू कर दिया है, जिसके कवर पेज पर ‘यूरोपीय यूनियन’ शब्द नहीं लिखा है। 

विज्ञापन


ब्रिटिश गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। मंत्रालय ने कहा कि 30 मार्च से कुछ नए पासपोर्ट जारी किए गए हैं, जिसके कवर पेज यूरोपीय यूनियन शब्द को हटा दिया गया है। दरअसल, यूरोपीय यूनियन (ईयू) से ब्रिटेन के अलग होने की समय सीमा 29 मार्च तय थी। हालांकि, ब्रेग्जिट का मसला अभी हल नहीं हो सका है, लेकिन ब्रिटेन ने पहले ही नए पासपोर्ट जारी करने की तैयारी कर ली थी। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि जनता के पैसों को बचाने के लिए कुछ समय तक यूरोपीय यूनियन लिखे हुए पुराने पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि पुराने और नए पासपोर्ट में कोई अंतर नहीं है। दोनों पासपोर्ट यात्रा के लिहाज से पूरी तरह वैध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed