फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Rishi Sunak creates new task force to go after vile child abusers

UK: PM सुनक ने की ग्रूमिंग गैंग्स टास्क फोर्स की घोषणा, कहा- महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, करेंगे सख्त कार्रवाई

Mon, 03 Apr 2023 04:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Apr 2023 04:44 PM IST
सार

नेशनल क्राइम एजेंसी द्वारा समर्थित विशेषज्ञ अधिकारियों के साथ ग्रूमिंग गैंग टास्कफोर्स का गठन किया जाएगा, जो स्थानीय बलों की मदद करेगा और पुलिस जांच में मदद के लिए जातीयता के आंकड़ों के इस्तेमाल की पेशकश करेगा।

विज्ञापन
UK PM Rishi Sunak creates new task force to go after vile child abusers
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने 'ग्रूमिंग गैंग्स' से निपटने के लिए सोमवार को नए उपायों की घोषणा की। उन्होंने इसके लिए एक नए टास्क फोर्स की घोषणा की है। बच्चों और युवतियों के यौन उत्पीड़न के जिम्मेदार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए इस टास्कफोर्स में विशेषज्ञ अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक शुद्धता कार्रवाई के रास्ते में नहीं आएगी।  

विज्ञापन

एक दिन पहले ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने अपने बयान में कहा था कि इस तरह के अपराधों को अंजाम देने वाले गिरोह पुरुषों के हैं और इनमें सभी लगभग ब्रिटिश पाकिस्तानी हैं। लेकिन अधिकारियों ने राजनीति, नस्लवादी और कट्टर कहे जाने के डर से इन संकेतों से आंखें मूंद ली हैं। 
विज्ञापन


नए टास्कफोर्स की घोषणा करने से पहले सुनक ने एक बयान में कहा कि उनके लिए महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। नेशनल क्राइम एजेंसी द्वारा समर्थित विशेषज्ञ अधिकारियों के साथ ग्रूमिंग गैंग टास्कफोर्स का गठन किया जाएगा, जो स्थानीय बलों की मदद करेगा और पुलिस जांच में मदद के लिए जातीयता के आंकड़ों के इस्तेमाल की पेशकश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्राइवेट जेट से विदेशी यात्राओं पर सुनक ने खर्चे 5 लाख पाउंड! आर्थिक संकट से जूझ रहे ब्रिटेन में उठे सवाल 


सुनक ने चेतावनी दी कि राजनीतिक शुद्धता ने हमें बहुत लंबे समय तक बच्चों और युवा महिलाओं को शिकार बनाने वाले घृणित अपराधियों को बाहर निकालने से रोका है। अब हम इन खतरनाक गिरोहों को खत्म करने के लिए किसी को नहीं रोकेंगे। डाउनिंग स्ट्रीट का कहना है कि टास्क फोर्स में ऐसे अधिकारी शामिल होंगे, जिन्हें ग्रूमिंग गैंग की जांच करने का व्यापक अनुभव होगा। वे ग्रूमिंग गिरोहों को जड़ से उखाड़ फेंकने और अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने के लिए देश भर में बलों को जरूरी मदद देंगे।

डाटा विश्लेषक इन अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान करने के लिए पुलिस-रिकॉर्ड किए गए जातीयता के आंकड़ों और खुफिया जानकारी का उपयोग करके टास्क फोर्स के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed