{"_id":"62d0279edd37002a2916b322","slug":"uk-pm-race-gets-interesting-as-rishi-sunak-maintains-top-post-but-lead-narrows-with-penny-mordaunt-rise-indian-origin-suella-braverman-out-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK PM Race: ब्रिटेन में दिलचस्प हुई पीएम पद की रेस, बढ़त घटने पर भी सुनक सबसे आगे, भारतीय मूल की दावेदार बाहर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK PM Race: ब्रिटेन में दिलचस्प हुई पीएम पद की रेस, बढ़त घटने पर भी सुनक सबसे आगे, भारतीय मूल की दावेदार बाहर
Thu, 14 Jul 2022 10:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:42 PM IST
सार
भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन से भी पांच सांसदों ने समर्थन वापस से लिया, जिसकी वजह से उनके पास सिर्फ 27 सांसदों के वोट ही बचे। ब्रेवरमैन दूसरे राउंड में जरूरी 30 वोट नहीं जुटा पाने की वजह से रेस से बाहर हो गई हैं।
विज्ञापन
ऋषि सुनक
- फोटो : Self
विस्तार
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की रेस दूसरे राउंड की वोटिंग के बाद और दिलचस्प हो गई है। कंजर्वेटिव पार्टी में गुरुवार को सांसदों की वोटिंग हुई और जो नतीजे सामने आए, उनके मुताबिक, ऋषि सुनक अब भी रेस में सबसे आगे हैं। हालांकि, उनकी बढ़त अब कम हो गई है। उन्हें फिलहाल 101 सासंदों का समर्थन है। यानी पहले राउंड के मुकाबले उन्हें 13 और सांसदों का समर्थन मिला है। दूसरे नंबर पर पेनी मॉर्डन्ट का नाम है और उन्हें 83 सांसदों का समर्थन मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि मॉर्डन्ट को दूसरे राउंड में सुनक से ज्यादा 16 अतिरिक्त सांसदों ने समर्थन दिया। इसी के साथ सुनक और मॉर्डन्ट के बीच अब महज 18 सांसदों के समर्थन का फर्क है।
पीएम पद की रेस में शामिल बाकी दावेदारों की बात की जाए तो लिज ट्रस को 64 सांसदों का समर्थन है, उन्हें कल के मुकाबले 14 अतिरिक्त सांसदों का समर्थन हासिल हुआ है। उनके अलावा केमी बेडनॉख एक और कंजर्वेटिव नेता है, जिन्हें नौ सांसदों ने समर्थन दिया है और उन्हें कुल 49 सांसदों ने समर्थन दिया है। इनके अलावा बाकी दो नेता टॉम टुगेनधाट को 32 सांसदों का समर्थन मिला है। यानी कल के मुकाबले उन्हें पांच कम सांसदों का समर्थन है। इसके अलावा भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन से भी पांच सांसदों ने समर्थन वापस से लिया, जिसकी वजह से उनके पास सिर्फ 27 सांसदों के वोट ही बचे। ब्रेवरमैन दूसरे राउंड में जरूरी 30 वोट नहीं जुटा पाने की वजह से रेस से बाहर हो गई हैं।
पीएम पद के चुनाव के लिए कंजर्वेटिव पार्टी की 1922 कमेटी के अध्यक्ष ग्राहम ब्रेडी ने टोरी सांसदों के 356 वोट डाले जाने के बाद नतीजों का एलान किया। इस पर सुनक ने कहा कि वह उनका समर्थन करने वाले सहयोगियों के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने देश की सेवा में वो सब कुछ देने को तैयार हूं जो मेरे पास है। हम मिलकर विश्वास कायम कर सकते हैं, हमारी अर्थव्यवस्था का पुनर्निर्माण कर सकते हैं और देश को पुन: संगठित कर सकते हैं।’’
विज्ञापन
कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच मतदान के अगले पांच चरण पूरे होने के साथ आगामी बृहस्पतिवार तक केवल दो नेता इस दौड़ में रह जाएंगे। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ब्रेवरमैन और उनके समर्थक किसके पक्ष में जाएंगे और उन्हें मिले 27 वोट पांच उम्मीदवारों में से किसे मजबूती प्रदान करेंगे।
सुनक ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था, ‘‘मुझे इस बात का भरोसा है कि कीर स्टार्मर (विपक्षी लेबर पार्टी के नेता) को हराने और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मैं सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हूं।’’ ब्रिटेन के ब्रिटिश भारतीय पूर्व वित्त मंत्री और इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद सुनक अंतिम दो उम्मीदवारों में शामिल हो सकते हैं। जॉनसन के उत्तराधिकारी का नाम पांच सितंबर तक सामने आ जाएगा।