फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Keir Starmer declares war on red tape, abolishes health body

UK: स्टार्मर ने लालफीताशाही के खिलाफ जंग छेड़ने का एलान, कहा- बंद करेंगे स्वास्थ्य एजेंसी 'एनएचएस इंग्लैंड'

Thu, 13 Mar 2025 11:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Mar 2025 11:12 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एनएचएस इंग्लैंड को बंद कर सरकार के नियंत्रण में लाने की घोषणा की, जिससे 10 हजारों नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने देश में नौकरशाही कम करने और नई तकनीकों जैसे एआई का अधिक उपयोग करने की बात भी की।

विज्ञापन
UK PM Keir Starmer declares war on red tape, abolishes health body
कीर स्टार्मर - फोटो : PTI

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सरकार में लालफीताशाही और नौकरशाही के खिलाफ युद्ध छेड़ने का एलान किया। उन्होंने घोषणा कि कि वह नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) को संचालित करने वाली संस्था 'एनएचएस इंग्लैंड' को बंद करेंगे, जिसका वित्तपोषण करदाता करते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस संस्था को नया रूप देंगे।  

विज्ञापन

 
उत्तरी इंग्लैंड के हल शहर में एक कार्यक्रम में स्टार्मर ने कहा कि वह एनएचएस इंग्लैंड को धीरे-धीरे समाप्त करेंगे, ताकि देश की स्वास्थ्य सेवा को पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में लाया जा सके। एनएचएस इंग्लैंड सरकार के नियंत्रण से स्वतंत्र संस्था है। इस संस्था के बंद होने से 10 हजारों लोगों की नौकरी जा सकती है। 
विज्ञापन


स्टार्मर ने कहा, मुझे यह समझ नहीं आता कि हमारी सुरक्षा के इतनी अहम चीज (एनएचएस इंग्लैंड) पर करदाताओं के 200 अरब पाउंड एक स्वतंत्र संस्था को क्यों दिए जाने चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ब्रिटेन की सरकार का पैसा क्यों दो अलग-अलग कार्यालयों पर खर्च किया जाए? यह पैसा नर्सों, डॉक्टरों की नियुक्ति और मरीजों के इलाज पर खर्च होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UK: ब्रिटेन ने स्टील और एल्युमीनियम पर ट्रंप के टैरिफ को बताया निराशाजनक, कहा- पलटवार नहीं करेंगे


उन्होंने आगे कहा, आज मैं घोषणा करता हूं कि हम देश में नौकरशाही को कम करेंगे। मैं एनएचएस का प्रबंधन फिर से सरकार के नियंत्रण में लाऊंगा और एनएचएस इंग्लैंड जैसी एजेंसी को समाप्त करूंगा। इससे एनएचएस सरकार के केंद्र में आ जाएगा, जहां उसे होना चाहिए। 

स्टार्मर ने कहा कहा कि अब ज्यादा जल्दी काम करने की जरूरत है। हर एक पैसा, नियम और फैसला जनता के काम आना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी तकनीक का ज्यादा इस्तेमाल करेगी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed