{"_id":"67d1668642d3f45afa0bb974","slug":"uk-calls-trump-tariffs-disappointing-but-doesn-t-retaliate-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: ब्रिटेन ने स्टील और एल्युमीनियम पर ट्रंप के टैरिफ को बताया निराशाजनक, कहा- पलटवार नहीं करेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ब्रिटेन ने स्टील और एल्युमीनियम पर ट्रंप के टैरिफ को बताया निराशाजनक, कहा- पलटवार नहीं करेंगे
Wed, 12 Mar 2025 04:18 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 12 Mar 2025 04:18 PM IST
सार
UK: वैश्विक स्टील और एल्युमीनियम आयात पर अमेरिका के टैरिफ के एलान पर ब्रिटेन ने प्रतिक्रिया दी है। ब्रिटेन ने इस फैसले को निराशाजनक बताया। साथ ही यह भी कहा कि वह जवाबी टैरिफ नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन
जोनाथन रेनोल्ड्स
- फोटो : एक्स/जोनाथन रेनोल्ड्स
विस्तार
ब्रिटेन सरकार ने बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा वैश्विक स्टील और एल्युमीनियम के आयात पर लगाए गए करों (टैरिफ) को 'निराशाजनक' बताया। इसने साथ ही यह भी कहा कि वह इसके जवाब में कोई बदले वाला कदम नहीं उठाएगी।
विज्ञापन
जवाब देने से हिचकिचाएंगे नहीं: रेनोल्ड्स
हालांकि, व्यापार मंत्री जोनाथन रेनोल्ड्स ने भविष्य में अमेरिकी आयात पर टैरिफ लगाने की संभावना से इनकार नहीं किया और कहा कि वह अमेरिका के साथ करीब से संपर्क बनाए रखेंगे, ताकि ब्रिटेन के व्यापारिक हितों को प्राथमिकता दी जा सके। रेनॉल्ड्स ने कहा, 'हम सभी विकल्प खुले रखेंगे और राष्ट्रीय हित में जवाब देने से हिचकिचाएंगे नहीं।' उन्होंने कहा, हमारी सरकार व्यावहारिक दृष्टिकोण पर फोकस कर रही है और हम अमेरिका के साथ एक व्यापक आर्थिक समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, ताकि अतिरिक्त टैरिफ हटाए जा सकें और ब्रिटेन के व्यापार और अर्थव्यवस्था को लाभ हो।
विज्ञापन
हमारे पास जवाब देने का अधिकार: जेम्स मरे
वहीं, ब्रिटेन के वित्त मंत्री जेम्स मरे ने भी रेनॉल्ड्स के बयान का समर्थन करते हुए 'टाइम्स रेडियो' से कहा, 'हमारे पास जवाब देने का अधिकार सुरक्षित है।'
विज्ञापन
ईयू ने अमेरिकी सामान पर लगाए टैरिफ
ब्रिटेन यूरोपीय संघ (ईयू) का हिस्सा नहीं है। ईयू ने बुधवार को अमेरिकी सामानों के आयात पर टैरिफ लगाने की घोषणा की, जिसमें स्टीज, एल्युमीनियम, बोरबोन, पीनट बटर और जींस जैसी चीजें शामिल हैं। यह कदम ट्रंप के फैसले के जवाब में उठाया गया।
US Tarrif Issue: भारत अमेरिकी शराब पर 150 फीसदी, जबकि कृषि उत्पाद पर 100% टैरिफ लगाता है, ट्रंप की चाह- संतुलन
पिछले महीने स्टार्मर-ट्रंप की हुई थी मुलाकात
प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संबंध मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि अमेरिकी टैरिफ का असर उनके देश पर न पड़े, जैसा कि अमेरिका के अन्य व्यापारिक साझेदारों पर असर पड़ा है। पिछले महीने व्हाइट हाउस में ट्रंप और स्टार्मर ने एक बैठक के बाद कहा था कि दोनों सरकारें लंबित अमेरिका-ब्रिटेन व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए काम करेंगी।
टैरिफ से ब्रिटेन के स्टील उद्योग को झटका
ब्रिटेन के स्टील उद्योग के लिए यह बड़ा झटका है। 1970 के दशक में यह उद्योग बहुत मजबूत था, लेकिन अब यह काफी सिकुड़ चुका है और देश की अर्थव्यवस्था में इसका हिस्सा केवल 0.1 फीसदी है। इससे ब्रिटेन के सबसे बड़े स्टील संयंत्र पोर्ट टेलबोट (जो वेल्स में स्थित है) में हजारों लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। इसके मालिक टाटा स्टील इस संयंत्र को अधिक कुशल और माहौल के अनुकूल बनाने की योजना बना रहे हैं, ताकि यह लाभकारी हो।
संबंधित वीडयो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन