फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK migrant protests spark angry confrontations as government scrambles to respond

UK: अदालत के एक आदेश के बाद ब्रिटेन में भी अप्रवासियों के मुद्दे पर हंगामा, समर्थक और विरोधी भिड़े

Mon, 25 Aug 2025 08:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 25 Aug 2025 08:02 AM IST
सार

ब्रिटेन में सरकार शरणार्थियों की अपील पर फैसला होने तक उन्हें अपने खर्च पर ब्रिटेन में ठहराती है, इसके लिए अक्सर होटल्स में शरणार्थियों को ठहराया जाता है। शरण मांगने वालों की बढ़ती संख्या के चलते अब ब्रिटेन की सरकार पर दबाव पड़ रहा है।

विज्ञापन
UK migrant protests spark angry confrontations as government scrambles to respond
यूके पुलिस - फोटो : X-@metpoliceuk

विस्तार

ब्रिटेन में अदालत के एक आदेश से अप्रवासियों के मुद्दे पर हंगामा हो गया है। दरअसल अदालत ने लंदन उपनगर के एक होटल से शरणार्थियों को निकालने का आदेश दिया है। इस फैसले का विरोध शुरू हो गया तो कई लोग इसके समर्थन में आ गए। इससे हंगामा हो गया है और पुलिस को दोनों पक्षों को नियंत्रित करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


ब्रिटेन में अप्रवासियों के मुद्दे पर तनाव
अमेरिका की तरह ब्रिटेन में भी अब अप्रवासियों का मुद्दा राजनीतिक टकराव की वजह बन रहा है। युद्धग्रस्त और गरीब देशों से भारी संख्या में ब्रिटेन में शरणार्थी पहुंच रहे हैं। इंग्लिश चैनल के जरिए अवैध नौकाओं में सवार होकर शरणार्थी ब्रिटेन पहुंच रहे हैं। साथ ही इन शरणार्थियों को सरकारी खर्च पर ठहराने के मुद्दे पर भी तनाव बढ़ रहा है। ब्रिटेन में सरकार शरणार्थियों की अपील पर फैसला होने तक उन्हें अपने खर्च पर ब्रिटेन में ठहराती है, इसके लिए अक्सर होटल्स में शरणार्थियों को ठहराया जाता है। शरण मांगने वालों की बढ़ती संख्या के चलते अब ब्रिटेन की सरकार पर दबाव पड़ रहा है, साथ ही शरणार्थियों का ब्रिटेन में विरोध भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ukraine War: क्या कीव ने रूसी परमाणु ऊर्जा संयंत्र को बनाया निशाना? यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ा संघर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


किस मामले पर हुआ ताजा विवाद
हालात से निपटने के लिए ब्रिटेन की सरकार ने शरणार्थियों की अपील पर सुनवाई तेज करने का फैसला किया है, ताकि सरकारी खर्च पर ब्रिटेन में रह रहे लोगों को वापस भेजा जा सके। इसके लिए बैकलॉग को भी खत्म किया जा रहा है। ताजा विवाद उस वक्त भड़का, जब एक होटल में रह रहे शरणार्थी ने 14 साल की बच्ची को जबरन किस करने की कोशिश की। आरोपी पर यौन शोषण का आरोप लगा है। हालांकि आरोपी ने इससे इनकार किया है। जल्द ही इस मामले में सुनवाई शुरू होगी। वहीं शरणार्थियों को होटलों के बाहर अब शरणार्थी समर्थक और इनके विरोधी प्रदर्शन कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed