फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Moscow says Kyiv has struck nuclear power plant as Ukraine marks Independence Day

Ukraine War: क्या कीव ने रूसी परमाणु ऊर्जा संयंत्र को बनाया निशाना? यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ा संघर्ष

Mon, 25 Aug 2025 07:50 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 25 Aug 2025 07:50 AM IST
सार

Ukraine War: रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने उसके कुर्स्क क्षेत्र के परमाणु बिजलीघर पर ड्रोन से हमला किया, जिससे आग लगी। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। आईएईए ने कहा कि हर परमाणु सुविधा की सुरक्षा जरूरी है। वहीं, यूक्रेन ने भी आरोप लगाया कि रूस ने कई ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया।  

विज्ञापन
Moscow says Kyiv has struck nuclear power plant as Ukraine marks Independence Day
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

रूस ने रविवार को आरोप लगाया कि यूक्रेन ने उसके पश्चिम क्षेत्र कुर्स्क में स्थित एक परमाणु बिजलीघर पर ड्रोन से हमला किया, जिससे वहां आग लग गई। यह हमला उस समय हुआ, जब यूक्रेन अपनी स्वतंत्रता की 34वीं वर्षगांठ मना रहा था।
विज्ञापन


रूसी अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों में कई ऊर्जा और बिजली से जुड़ी सुविधाओं को निशाना बनाया गया। बिजलीघर में लगी आग को जल्द ही बुझा लिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। संयंत्र की प्रेस सेवा ने टेलीग्राम पर बताया कि इस हमले में एक ट्रांसफॉर्मर को नुकसान पहुंचा, लेकिन रेडिएशन का स्तर सामान्य बना रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'भारत को जहां से सस्ता तेल मिलेगा, वहीं से खरीदेगा,' अमेरिकी टैरिफ पर बोले रूस में भारतीय राजदूत
विज्ञापन
विज्ञापन


हर परमाणु सुविधा की सुरक्षा जरूरी: आईएईए
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था (आईएईए) ने कहा कि उसे मीडिया के जरिए जानकारी मिली है कि सैन्य गतिविधि के चलते एक ट्रांसफॉर्मर में आग लगी, लेकिन अभी तक इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। संस्था के निदेशक राफेल ग्रोसी ने कहा कि हर परमाणु सुविधा की हर समय सुरक्षा जरूरी है। यूक्रेन ने इस कथित हमले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।


लेनिनग्राद क्षेत्र के बंदरगाह पर भी लगी आग
इसी बीच, रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र के उस्त-लुगा बंदरगाह पर भी आग लगने की खबर है, जो एक बड़ा ईंधन निर्यात केंद्र है। क्षेत्र के गवर्नर ने बताया कि करीब 10 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया, जिनके मलबे से आग लगी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि रविवार तड़के रूस के विभिन्न हिस्सों में उड़ रहे 95 यूक्रेनी ड्रोन को उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें: डेमोक्रेटिक राज्यों को ट्रंप ने फिर दी फौज भेजने की धमकी, गवर्नर मूर ने दिया करारा जवाब

रूस ने 72 ड्रोन और मिसाइलें दागीं: यूक्रेन 
वहीं, यूक्रेनी वायु सेना ने भी बताया कि रूस ने शनिवार रात से रविवार सुबह तक 72 ड्रोन और मिसाइलें यूक्रेन की ओर दागीं, जिनमें से 48 को मार गिराया गया या निष्क्रिय कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बीच यूक्रेन ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। यह दिन 1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की याद में मनाया जाता है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कीव के इंडिपेंडेंस स्क्वायर से वीडियो के जरिए देश को संबोधित किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed