{"_id":"6813081ccfaa95ba2b0693c9","slug":"uk-indian-origin-priti-patel-slam-pahalgam-attack-said-britain-must-stand-with-friend-india-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: 'ब्रिटेन को अपने दोस्त भारत की मदद के लिए खड़ा होना चाहिए' पहलगाम हमले पर भड़कीं ब्रिटिश सांसद प्रीति पटेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: 'ब्रिटेन को अपने दोस्त भारत की मदद के लिए खड़ा होना चाहिए' पहलगाम हमले पर भड़कीं ब्रिटिश सांसद प्रीति पटेल
Thu, 01 May 2025 11:40 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 01 May 2025 11:40 AM IST
सार
पटेल ने कहा कि 'क्या सरकार ये मानती है कि लश्कर ए तैयबा इसके पीछे है और क्या सरकार आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं के पाकिस्तान के साथ संबंध के बारे में जानती है? प्रधानमंत्री स्टार्मर ने बीते हफ्ते पीएम मोदी से बात की थी, लेकिन ब्रिटेन भारत को कोई विशेष मदद दे रहा है या नहीं।'
विज्ञापन
ब्रिटेन की सांसद प्रीति पटेल।
- फोटो : रॉयटर्स/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की भारतीय मूल की सांसद प्रीति पटेल ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और अपनी सरकार से अपील की कि ब्रिटेन को अपने दोस्त भारत के साथ इस मुश्किल समय में खड़ा होना चाहिए और दोनों देशों के आतंक के खतरे से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। ब्रिटेन की संसद में प्रीति पटेल ने ये बातें कही। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे। इस हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है।
पर्यटकों और अल्पसंख्यकों पर हमले का पुराना पैटर्न
भारतीय मूल की ब्रिटिश सांसद प्रीति पटेल ने कहा कि 'पहलगाम हमले के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह एक आतंकी घटना थी और हमें इसे वो ही बताना चाहिए, जो ये है। यह आम नागरिकों पर हमले का लंबे समय से चला आ रहा पैटर्न है, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और पर्यटकों को निशाना बनाया जाता रहा है।' प्रीति पटेल ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी है। उन्होंने कहा कि 'हमारे बीच (भारत और ब्रिटेन) लंबे समय से रणनीतिक साझेदारी है। इसे लेकर साल 2002 में नई दिल्ली डिक्लेरेशन और साल 2016 में भारत-यूके रणनीतिक साझेदारी भी हुई। दोनों देशों के बीच 20230 का रोडमैप भी बना हुआ है। ऐसे में हमें भारत की मदद करनी चाहिए।'
ये भी पढ़ें- Mohammad Asim Malik: कौन है पाकिस्तान का नया NSA? इमरान को जेल पहुंचाया, पूर्व ISI चीफ को भी रडार में ले चुके
विज्ञापन
ब्रिटिश सांसद ने हमले के समय पर उठाए सवाल
पटेल ने ब्रिटेन की सरकार से सवाल किया कि उनके पास पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के बारे में क्या सूचनाएं हैं। पटेल ने कहा कि 'क्या सरकार ये मानती है कि लश्कर ए तैयबा इसके पीछे है और क्या सरकार आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं के पाकिस्तान के साथ संबंध के बारे में जानती है? प्रधानमंत्री स्टार्मर ने बीते हफ्ते पीएम मोदी से बात की थी, लेकिन ब्रिटेन भारत को कोई विशेष मदद दे रहा है या नहीं।' प्रीति पटेल ने आतंकी हमले के समय पर भी सवाल उठाए और कहा कि उस वक्त अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे पर थे। पटेल ने सवाल किया कि हमले की टाइमिंग को लेकर सरकार क्या सोचती है कि क्या यह महज संयोग है या फिर यह जानबूझकर किया गया हमला है।
ये भी पढ़ें- Pakistan: कौन है बड़बोली सांसद पलवाशा मोहम्मद जई खान? जिसने कहा- बाबरी की पहली ईंट पाकिस्तानी सैनिक लगाएंगे
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन