फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Babri Ayodhya Controversy Who Is Outspoken Pakistani MP Palwasha Mohammad Zai Khan Know Details in Hindi

Pakistan: कौन है बड़बोली सांसद पलवाशा मोहम्मद जई खान? जिसने कहा- बाबरी की पहली ईंट पाकिस्तानी सैनिक लगाएंगे

Thu, 01 May 2025 10:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 01 May 2025 10:32 AM IST
सार

पलवाशा ने दावा किया कि सिख लोग पाकिस्तान की धरती पर हमला नहीं करेंगे क्योंकि ये गुरु नानक की धरती है। पलवाशा ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की तारीफ की। पन्नू ने एक बयान में जंग में पाकिस्तान का साथ देने की बात कही है। 

विज्ञापन
Babri Ayodhya Controversy Who Is Outspoken Pakistani MP Palwasha Mohammad Zai Khan Know Details in Hindi
पलवाशा मोहम्मद जई खान - फोटो : एक्स/@अंशुल सक्सेना (वीडियो ग्रैब इमेज)

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। तनाव के चलते दोनों ही तरफ से तीखी बयानबाजी की जा रही है। अब पाकिस्तान की एक सीनेटर पलवाशा मोहम्मद जई खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सीनेटर पलवाशा ने बड़बोलेपन की हद पार कर दी और दावा किया कि अगर भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ तो बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाकिस्तानी फौज के सैनिक लगाएंगे और आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहली अजान देंगे। 
विज्ञापन


जानिए कौन है पलवाशा मोहम्मद जई खान
पलवाशा मोहम्मद जई खान, बिलावल भुट्टो के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की नेता हैं और साल 2008 में पाकिस्तान पंजाब की महिलाओं के लिए आरक्षित सीट से नेशनल असेंबली की सांसद चुनी गईं। फिलहाल वह पाकिस्तानी संसद की उच्च सदन सीनेट की सदस्य हैं। पलवाशा पीपीपी की उप सूचना सचिव भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पलवाशा ने साल 2016 में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व निदेशक जहीर उल इस्लाम से शादी की थी और दोनों का एक बच्चा भी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: भारत की कार्रवाई से डरे पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ; अमेरिका से मांगी मदद, कहा- दबाव...
विज्ञापन
विज्ञापन


29 अप्रैल को सीनेट में भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर दिए एक बयान में पलवाशा ने कहा कि अयोध्या में नई बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाकिस्तान फौज के सैनिक लगाएंगे और मस्जिद में पहली अजान पाकिस्तानी सेना के प्रमुख आसिम मुनीर देंगे। पलवाशा ने दावा किया कि सिख लोग पाकिस्तान की धरती पर हमला नहीं करेंगे क्योंकि ये गुरु नानक की धरती है। पलवाशा ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की तारीफ की। पन्नू ने एक बयान में जंग में पाकिस्तान का साथ देने की बात कही है।  पलवाशा ने ये भी कहा कि पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ छह लाख सैनिक ही जंग नहीं लड़ेंगे बल्कि 25 करोड़ देशवासी भी कंधे से कंधा मिलाकर जंग लड़ेंगे। 

भारत की सख्ती से बौखलाया पाकिस्तान
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। भारत ने सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया है। भारत की सख्ती से पाकिस्तान इस कदर बौखलाया हुआ है कि उसके सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा कर कहा कि भारत अगले 24-36 घंटे में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। 

ये भी पढ़ें- Pakistan: आतंकियों से सांठगांठ की पोल खुद खोल रहा पाकिस्तान, डार बोले- UNSC के बयान से TRF का नाम हमने हटवाया


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed