फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Home Ministry Permanent Secretary Philip Rutnam resigns

ब्रिटेन : प्रीति पटेल से तनाव के बाद गृह मंत्रालय के स्थायी सचिव ने दिया इस्तीफा

Sun, 01 Mar 2020 04:50 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 01 Mar 2020 04:50 AM IST
विज्ञापन
UK Home Ministry Permanent Secretary Philip Rutnam resigns
फिलिप रुथनम - फोटो : ट्विटर

भारतीय मूल की ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के चलते गृह मंत्रालय के स्थायी सचिव फिलिप रुथनम ने अपने पद से शनिवार को इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह सरकार के खिलाफ मुकदमा करेंगे क्योंकि उन्हें गलत कारणों के चलते उन्हें इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


रुथनम ने गृह मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि पटेल के इशारों पर उनके खिलाफ  पिछले दस दिनों से दुष्प्रचार किया जा रहा था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह पटेल के उस वक्तव्य पर विश्वास नहीं करते जिसमें पटेल ने सभी आरोपों को निराधार और जनहित के खिलाफ बताया था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की अपील के बाद अपने खिलाफ चल रहे दुष्प्रचार के बावजूद वह पटेल के साथ काम करने को तैयार थे, लेकिन प्रीति पटेल इस बारे में कोई कोशिश नहीं की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही पटेल और रुथनम ने संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि गृह मंत्रालय में सबकुछ सामान्य है और मंत्रालय में कलह को लेकर मीडिया में आ रही खबरें गलत हैं। ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को बयान जारी कर कहा था कि गृहमंत्री और स्थायी सचिव मीडिया में आ रहे कई गलत आरोपों से चिंतित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed