{"_id":"5e545f588ebc3ef3af498610","slug":"uk-home-minister-preeti-patel-dismissed-allegations-that-she-threatened-senior-bureaucrats","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल पर वरिष्ठ नौकरशाहों को धमकी देने वाले आरोप खारिज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल पर वरिष्ठ नौकरशाहों को धमकी देने वाले आरोप खारिज
Tue, 25 Feb 2020 05:12 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 25 Feb 2020 05:12 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल पर वरिष्ठ नौकरशाहों को धमकाने के लगे आरोपों को सरकार ने सोमवार को खारिज कर दिया। सरकार ने बयान जारी कर कहा, मीडिया रिपोर्टों में प्रीति पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और ये सार्वजनिक हित में नहीं हैं।
विज्ञापन
47 वर्षीय भारतीय मूल की ब्रिटिश मंत्री तब विवादों में आईं, जब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने अपने विभाग में तनावपूर्ण माहौल बना दिया है और वरिष्ठ नौकरशाहों को धमकाने का काम किया है। इन आरोपों के बाद एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रीति देश की खुफिया एजेंसी एमआई5 को अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कम जानकारी उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन
इन आरोपों पर ब्रिटिश सरकार के प्रवक्त ने कहा, गृहमंत्री और एमआई5 के बीच मजबूत और करीबी कामकाजी रिश्ते हैं। दोनों मीडिया रिपोर्ट के दावे गलत और सार्वजनिक हित के खिलाफ हैं। प्रवक्ता ने कहा, गृहमंत्री अपने पूर्ववर्तियों के समान इंटेलिजेंस ब्रीफिंग में हिस्सा लेती हैं और जानकारियां उपलब्ध कराती हैं व प्राप्त करती हैं।
विज्ञापन
संडे टाइम्स ने दावा किया था कि प्रीति काफी समय से सुरक्षा अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठकों में हिस्सा नहीं ले रही हैं। प्रवक्ता ने कहा कि गृह मंत्री मीडिया द्वारा बुनी गई इन झूठी कहानियों से चिंतित हैं क्योंकि ये राष्ट्रहित में नहीं है।