{"_id":"61f6c5127c3ccd489d5f6bb5","slug":"uk-considers-more-troops-for-nato-amid-russia-ukraine-crisis-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: यूक्रेन में नाटो की बड़ी तैनाती पर विचार, रूस को सीमा उल्लंघन पर कड़े प्रतिबंधों की दी चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: यूक्रेन में नाटो की बड़ी तैनाती पर विचार, रूस को सीमा उल्लंघन पर कड़े प्रतिबंधों की दी चेतावनी
Sun, 30 Jan 2022 10:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:34 PM IST
सार
ब्रिटिश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि जॉनसन नॉर्डिक्स और बाल्टिक में नाटो सदस्यों के लिए बड़ा प्रस्ताव देने पर विचार कर रहे हैं। इससे सैनिकों की संख्या दोगुनी हो सकती है और रक्षा साजोसामान एस्टोनिया भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : twitter.com/BorisJohnson
विस्तार
यूक्रेन की सीमाओं पर रूस के भारी बल तैनात करने के बाद ब्रिटिश सरकार यूरोप की सीमाओं पर नाटो बलों की बड़ी पैमाने पर तैनाती करने पर विचार कर रही है। साथ ही, ब्रिटेन ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन की सीमाओं का किसी भी तरह से उल्लंघन करने पर रूस को कड़े प्रतिबंधों का सामना करना होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले सप्ताह इस क्षेत्र के दौरे पर जाने वाले हैं। वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से फोन पर बातचीत भी करेंगे। ब्रिटिश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि जॉनसन नॉर्डिक्स और बाल्टिक में नाटो सदस्यों के लिए बड़ा प्रस्ताव देने पर विचार कर रहे हैं। इससे सैनिकों की संख्या दोगुनी हो सकती है और रक्षा साजोसामान एस्टोनिया भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन
इससे रूस को सीधा संदेश जाएगा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जॉनसन ने कहा कि रूस की किसी भी शत्रुतापूर्ण हरकत का मुकाबला करने के लिए हम हमेशा नाटो सदस्यों के साथ खड़े रहेंगे। मैंने सेनाओं को अगले सप्ताह यूरोप में तैनाती की तैयारियां करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
मंत्रियों के सोमवार को सैन्य विकल्प पर विचार के बाद अगले सप्ताह अधिकारी ब्रूसेल्स में विस्तृत विवरण तैयार करेंगे। इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर आलोचना का सामना करने के बाद प्रधानमंत्री जॉनसन अगले माह की शुरुआत में नाटो के अपने समकक्षों से मुलाकात का दूसरा दौर शुरू करेंगे। उधर, जल्द ही ब्रिटेन के विदेश और रक्षा मंत्री मास्को भी जाएंगे। उनका मकसद तनाव घटाकर संबंध सुधारना होगा।