Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two key Madhesi party JSP-LSP announced decision to merge ahead of Nepal’s general elections on March 5

Nepal: आम चुनाव से पहले दो प्रमुख मधेसी पार्टियां हुईं एक, संयुक्त बयान जारी कर JSP-LSP में विलय का एलान

Sun, 28 Dec 2025 11:38 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: लव गौर Updated Sun, 28 Dec 2025 11:38 PM IST
सार

Nepal Election 2026: नेपाल में आगामी आम चुनावों से पहले दो प्रमुख मधेसी राजनीतिक दलों ने एकजुट होने का ऐलान किया है। 5 मार्च को प्रस्तावित आम चुनावों से पहले जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (एलएसपी) के विलय की घोषणा रविवार को हुई।

विज्ञापन
Two key Madhesi party JSP-LSP announced decision to merge ahead of Nepal’s general elections on March 5
नेपाल की फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

नेपाल में आगामी आम चुनावों से पहले दो प्रमुख मधेसी राजनीतिक दलों ने एकजुट होने का ऐलान किया है। 5 मार्च को प्रस्तावित आम चुनावों से पहले जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (एलएसपी) के विलय की घोषणा रविवार को हुई।
विज्ञापन


संयुक्त बयान जारी कर विलय की घोषणा
नेपाल में आम चुनावों से पहले दो प्रमुख मधेसी पार्टियों ने विलय करने की घोषणा की है। आम चुनाव अगले साल 5 मार्च को होने हैं। ऐसे में महंत ठाकुर के नेतृत्व वाली जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) और उपेंद्र यादव के नेतृत्व वाली लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (एलएसपी) ने रविवार को एक संयुक्त बयान जारी कर विलय की घोषणा की है।
विज्ञापन


दोनों दलों के अध्यक्षों के किया हस्ताक्षर
दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति का विश्लेषण करने और संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता को महसूस करते हुए यह फैसला लिया गया है। संयुक्त बयान में कहा गया, 'दोनों दलों के एकीकरण का फैसला संघीयता, पहचान, अनुपातिक प्रणाली पर आधारित समावेशिता और सामाजिक न्याय जैसे दूरदर्शी बदलावों से जुड़े मुद्दों को मजबूत कर एक न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के उद्देश्य से लिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान पर दोनों दलों के अध्यक्षों के हस्ताक्षर हैं। साथ ही कहा गया है कि पार्टी एकीकरण से जुड़े आवश्यक विचार-विमर्श और प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं को बाद में पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Nepal: 'आम चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें...', पीएम कार्की का सभी सियासी दलों के नेताओं से आग्रह


बालेन शाह बने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

इधर, काठमांडो महानगरपालिका के मेयर बलेंद्र शाह, जिन्हें लोकप्रिय रूप से बालेन के नाम से जाना जाता है, उनको रविवार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नामित किया गया है, उन्होंने और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 5 मार्च को होने वाले नेपाल चुनावों में संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

समझौते के अनुसार बालेन और उनका समूह चुनाव आयोग की ओर से दिए गए आरएसपी के चुनाव चिन्ह 'घंटी' पर चुनाव लड़ेगा। बालेन की ओर से अपनी टीम का आरएसपी में विलय करने पर सहमति जताने के बाद पार्टी का नाम, झंडा और चुनाव चिन्ह अपरिवर्तित रहेंगे।

अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed