फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Indian Navy ships will participate in the 70th Anniversary of Chinese Navy

चीनी नौसेना की 70वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लेंगे दो भारतीय नौसैनिक जहाज

Sun, 07 Apr 2019 12:27 PM IST
आसिम खान भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग Published by: आसिम खान Updated Sun, 07 Apr 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Two Indian Navy ships will participate in the 70th Anniversary of Chinese Navy
आईएनएस शक्ति (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतीय नौसेना के दो जहाज आईएनएस ‘कोलकाता’ और ‘शक्ति’ चीनी नौसेना की 70वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लेंगे। भारतीय दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में रविवार को कहा कि दो जहाज चीनी बंदरगाह चिंगदाओ पर 21 से 26 अप्रैल के बीच ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) नौसेना की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित ‘इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू’ में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान चीन में भारतीय राजदूत विक्रम मिस्री, आईएनएस कोलकाता के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन आदित्य हारा के साथ लोगों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
आईएनएस ‘कोलकाता’ भारतीय नौसेना की कोलकाता-श्रेणी के स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक का प्रमुख जहाज है।

वहीं आईएनएस ‘शक्ति’ एक टैंकर और मालवाहक जहाज है। चीन के रक्षा प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने 28 मार्च को मीडिया को बताया था कि 23 अप्रैल को पीएलए नौसेना की 70वीं वर्षगांठ पर आयोजित किए जा रहे समारोह में 60 से अधिक देश हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed